यदि यह आपका पहला स्मार्टफ़ोन है

स्मार्टफ़ोन की दुनिया में आपका स्वागत है! अब आपको अपने सबसे महत्वपूर्ण लोगों और चीज़ों को व्यवस्थित रखने और उनके संपर्क में बने रहने के सभी प्रभावी तरीकों के बारे में बताया जाएगा. आसान शुरुआत के लिए ये युक्तियां देखें.

मूल बातें जानें

कुल मिलाकर आपका स्मार्टफ़ोन कॉल करने और कॉल का उत्तर देने लिए फ़ोन है. लेकिन इसमें पाठ संदेश और ईमेल भेजने के लिए कीबोर्ड और फ़ोटो और वीडियो लेने के लिए कैमरा भी है.

आपके फ़ोन की होम स्क्रीन में मौजूद स्थिति बार पर समय और आइकन प्रदर्शित होते हैं, जो आपको फ़ोन की बैटरी और नेटवर्क कनेक्शन की जानकारी देते हैं.

ऐप प्राप्त करें

आपके स्मार्टफ़ोन के साथ कई मनोरंजन और उपयोगी एप्लिकेशंस मिलते हैं, लेकिन आप अपनी जीवन शैली के अनुकूल एप्लिकेशन की स्थापना कर इसकी पावर वास्तव में अनलॉक कर सकते हैं. उन मुफ़्त और भुगतान कर मिले एप्लिकेशन खोजने के लिए Play Store पर जाएं, जिनसे आपको संपर्क में रहने और मनोरंजन लेने में अधिक उत्पादक, व्यवस्थित, सूचना लेने में सहायता मिलती है.

Play Store संगीत, मूवीज़, TV शो और पुस्तकें भी प्रदान करता है.

अपना फ़ोन सुरक्षित रखें

आप अपना फ़ोन अपने साथ रखते हैं और दुर्घटनाएं हो जाती हैं; कई बार फ़ोन गुम हो जाता है. तो थोड़ी सुरक्षा सेट अप करें, ताकि अपने फ़ोन से अलग होने पर आप बेचैन न हों.

स्क्रीन लॉक सेट करें. अपनी संवेदनशील जानकारी सुरक्षित रखने के लिए, यह आपका पहले स्तर का सुरक्षा उपाय है. नंबर, आकार, शब्द पसंद करते हैं? फ़ोन अनलॉक करने के लिए पिन, प्रतिमान या पासवर्ड सेट करें.

स्क्रीन लॉक आपको तुंरत किसी कॉल का उत्तर देने या अपने कैमरे तक पहुंचने से नहीं रोकता.

अपनी स्वामी जानकारी प्रदर्शित करें. आप बड़ी होशियारी से अपनी लॉक स्क्रीन पर अपनी कुछ संपर्क जानकारी के साथ “कृपया लौटा दें” संदेश भी दिखा सकते हैं, ताकि फ़ोन गुम हो जाने पर वह जिसे भी मिले, वह व्यक्ति उसे आपको लौटा सके.

फ़ोन गुम हो जाने संबंधी सुविधाएं सक्षम करें. आपको कभी दूरस्थ रूप से अपने फ़ोन का पता लगाकर उसे लॉक करने या उसकी जानकारी मिटाने की आवश्यकता होने पर निश्चिंतता के लिए, मेरा डिवाइस ढूंढो देखें.

अपना फ़ोन वैयक्तिकृत बनाएं

आपका वॉलपेपर बदलना संभवतः आपका पहला अनुकूलन है, आगे बढ़ें. रिंगटोन, फ़ॉन्ट आकार, डेटा उपयोग वरीयताएं, कीबोर्ड वरीयताएं और इत्यादि के लिए अपने सेटिंग पर खोजबीन करना सुनिश्चित करें. यह आपके फ़ोन को आपकी आवश्यकताओं के अनुकूल बनाते समय उसकी कई क्षमताएं जानने का श्रेष्ठ तरीका है.

अधिकांश एप्लिकेशन में आप एप्लिकेशन-विशिष्‍ट सेटिंग के लिए या स्पर्श कर सकते हैं. देखना न भूलें कि वहां भी आपके लिए कौन-से विकल्प उपलब्ध हैं.

सेल्युलर डेटा प्रबंधित करना

अपना डेटा उपयोग समझें. अपने डेटा उपयोग पर नज़र रखें और उसका अधिकतम लाभ उठाने का तरीका जानें. देखें कि कौन-से एप्लिकेशन अधिक मात्रा में डेटा का उपयोग करते हैं और यदि आप चाहें तो उसकी सेटिंग समायोजित करें. आप डेटा कनेक्टशन बंद को टॉगल करके तुरंत सेटिंग से वाहक के नेटवर्क से स्वतः सिंक करना रोक सकते हैं.

सेल्युलर डेटा संरक्षित करने के लिए Wi-Fi उपयोग करें. जब आप किसी Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्ट करते हैं, तो आपका डेटा आवश्यक होने पर सेल्युलर डेटा सहेजते हुए आपके वाहक के नेटवर्क के बजाय इसके कनेक्शन से स्वतः सिंक करेगा.

उपयोगी जानकारी

अपने फ़ोन को बताएं कि क्या करना है. ध्वनि आदेशों के ज़रिए बिना हाथ लगाए अपने फ़ोन का उपयोग करें. उससे रास्ता बताने के लिए कहें, वाहन चलाते समय सुनते जाएं कि वह आपको मार्ग की जानकारी कैसे देता है--यदि आप वाहन चलाते समय रास्ता भटक जाते हैं तो यह आपको फिर से सही रास्ते पर ले आता है. उसे अलार्म सेट करने, वेब पर जानकारी खोजने और कॉल करने के लिए कहें. पाठ लिखने के बजाय बोलें.

कभी भी फ़ोटो लेने का मौका न चूकें. सीधे अपनी लॉक स्क्रीन से स्वचालित रूप से कैमरा खोलें. या, बाईं ओर स्वाइप करें. आप अपने Google खाते के साथ या Play Store पर उपलब्ध किसी फ़ोटो शेयरिंग ऐप के ज़रिए अपने फ़ोटो और वीडियो का स्वचालित रूप से बैक अप ले सकते हैं.

अपनी सामग्री संग्रहीत करें. फ़ोटो, वीडियो और संगीत को संग्रहीत करने के लिए किसी SD कार्ड का उपयोग करके ऐप के लिए अपना आंतरिक संग्रहण बचाएं. आप अपने फ़ोटो और वीडियो देखने के लिए Photos जैसे संबद्ध ऐप में संग्रहीत आइटम खोल सकते हैं. अपने फ़ोन के साथ मिले USB केबल के ज़रिए आप आसानी से अपने फ़ोन पर संग्रहीत आइटम को किसी कंप्यूटर पर स्थानांतरित कर सकते हैं.

और भी अधिक संग्रहण स्थान, साथ ही किसी भी इंटरनेट कनेक्टेड उपकरण (फ़ोन, कंप्यूटर, टैबलेट) से अपने मीडिया पर पहुंचने की क्षमता के लिए आपका नया फ़ोन आपको क्लाउड संग्रहण पर पहुंच प्रदान करता है. आपका Google खाता डिस्‍क पर आपको निःशुल्क क्लाउड संग्रहण प्रदान करता है, जिसका स्वयं का एप्लिकेशन है और जो अन्य सभी एप्लिकेशन में मेनू से भी उपलब्ध होता है.

जब आपको पता हो कि कनेक्शन कमज़ोर होगा या कनेक्शन नहीं होगा, तब आपके बहुत से ऐप आपको क्लाउड के आइटम पिन करने देते हैं, जो उन्हें अस्थायी रूप से आपके फ़ोन पर संग्रहीत कर देता है. फ़ोन स्मृति उपलब्ध रखने के लिए हो जाने पर आप अनपिन कर सकते हैं.

Wi-Fi हॉटस्पॉट. आप अपने फ़ोन का डेटा कनेक्शन Wi-Fi हॉटस्पॉट के रूप में शेयर कर सकते हैं या इंटरनेट पहुंच के लिए अपना फ़ोन सीधे कंप्यूटर से टेदर कर सकते हैं. यदि आपके पास ऐसे अन्य उपकरण हैं, जिन्हें इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता है, (उदाहरण के लिए लैपटॉप, टैबलेट या अन्य फ़ोन) तो आप अपने फ़ोन का उपयोग Wi-Fi हॉटस्पॉट के रूप में कर सकते हैं.

फ़ोन रीबूट करें. अवांछित स्थिति में, जैसे कि आपका फ़ोन प्रतिक्रिया नहीं देता है, अटक जाता है, रिक्त या काली स्क्रीन दिखाई देती है या पावर बटन दबाने पर कोई प्रतिसाद नहीं देता है, तो आप इसे रीबूट कर सकते हैं. 7 - 10 सेकंड तक पावर बटन दबाकर रखें. फ़ोन सामान्य रूप से फिर से शुरू हो जाएगा.

कुछ सुविधाएं, सेवाएं और एप्लिकेशन नेटवर्क या वाहक पर निर्भर होते हैं और हो सकता है कि सभी क्षेत्रों में उपलब्ध न हों.