आप अन्य उपकरणों पर सामग्री स्थानांतरित करने के लिए अपना SD कार्ड निकाल सकते हैं, उपलब्ध संग्रहण स्थान देख सकते हैं और नए सिरे से शुरूआत करने के लिए सभी सामग्री मिटा सकते हैं.
SD कार्ड सूचना को नीचे की ओर खींचें और निकालें स्पर्श करें.
यदि आपको सूचना नहीं दिखाई देती है:
अपने SD कार्ड के नाम के आगे,
स्पर्श करें.
फ़ोन से कार्ड को निकालना अब सुरक्षित है.
कार्ड को किसी दूसरे उपकरण में डालने के लिए (कंप्यूटर, प्रोजेक्टर इत्यादि), आपको एडॉप्टर की आवश्यकता पड़ सकती है, जो कि आपके कार्ड के साथ ही मिलता है. किस तरह के एडॉप्टर की आवश्यकता है और कार्ड किस तरह डाला जाए इससे संबंधित निर्देशों को जानने के लिए उपकरण के निर्माता के निर्देशों को पढ़ें.
आपको अपने SD कार्ड के लिए दो में से किसी एक फ़ॉर्मेट को चुनना होगा. कौन सा फ़ॉर्मेट उपयोग में लाया जाए इसका निर्णय लेने में सहायता चाहिए?