अब जबकि आप पूरी तरह तैयार हैं, (बैटरी चार्ज हो चुकी है, संपर्क आयात कर लिए गए हैं, खाते जोड़ लिए गए हैं) तो अब मज़ा लेने का समय है:
साथ ही, इन महत्वपूर्ण सेटिंग को अनुकूलित करना सुनिश्चित करें:
- स्क्रीन लॉक सेट अप करके फ़ोन सुरक्षित रखें.
- स्पर्श करके अपनी स्क्रीन को सुरक्षित रूप से और तुरंत अनलॉक करने के लिए फ़िंगरप्रिंट सुरक्षा सेट करें.
- यदि आपके पास दोहरे SIM हैं, तो जिस SIM का उपयोग कॉल, पाठ संदेश और डेटा के लिए करना चाहते हैं उसके लिए अपनी पसंद सेट करें. आप अपने फ़ोन पर SIM को आसानी से पहचानने योग्य बनाने के लिए उनका नाम बदल सकते हैं और उनके आइकन रंगों को बदल सकते हैं.
- अपने फ़ोन को अपने लिए कार्य करने दें. जब आप बाधित नहीं होना चाहते हैं, तो परेशान ना करें का उपयोग करें. आपका फ़ोन केवल उच्च प्राथमिकता वाले कॉल और संदेश ही स्वीकार करेगा और अन्य में से किसी के लिए भी आपको सूचित नहीं करेगा.
युक्तियदि आप अपना नया नंबर भूल गए हैं, तो
सेटिंग >
फ़ोन के बारे में >
स्थिति >
SIM स्थिति >
मेरा फ़ोन नंबर पर जाएं.