अपना इंटरनेट कनेक्शन शेयर करना

लैपटॉप कंप्यूटर या टैबलेट पर इंटरनेट उपयोग करना चाहते हैं, लेकिन कनेक्शन नहीं है? आप अपने फ़ोन को Wi‑Fi हॉटस्पॉट में बदलकर फ़ोन का सेल्युलर डेटा कनेक्शन एकाधिक उपकरणों के साथ शेयर कर सकते हैं. आप USB टेदरिंग या Bluetooth टेदरिंग उपयोग करके केवल एक उपकरण के साथ भी इंटरनेट कनेक्शन शेयर कर सकते हैं.

नोटआपके सेल्युलर प्लान द्वारा डेटा शेयरिंग समर्थित होना चाहिए. यदि आपको जानकारी नहीं है, तो अपने वाहक से संपर्क करें.

Wi‑Fi हॉटस्पॉट: सेट अप

  1. सेल्युलर डेटा चालू है या नहीं जांचें. यदि सेल्युलर डेटा बंद है, तो आपके फ़ोन पर शेयर करने के लिए इंटरनेट कनेक्शन नहीं है.
  2. सेटिंग > अधिक > टेदरिंग और पोर्टेबल हॉटस्‍पॉट पर जाएं.
  3. Wi-Fi हॉटस्‍पॉट सेट करें स्पर्श करें और निम्न में से कोई भी काम करें:

    • कनेक्ट करते समय आपका हॉटस्पॉट पहचानना आसान बनाने के लिए अपने हॉटस्पॉट का नेटवर्क नाम बदलें.
    • वर्तमान पासवर्ड देखने के लिए, पासवर्ड दिखाएं जांचें.
    • यदि आपके हॉटस्पॉट सिग्नल में व्यवधान आ रहा है, तो ब्रॉडकास्ट चैनल/बैंड को 5GHz में बदल दें. यदि हॉटस्पॉट का सिग्नल कमज़ोर है, तो उसे 2GHz में बदल दें. (यह सुविधा सभी क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है.)
  4. सहेजें स्पर्श करें.

Wi-Fi हॉटस्पॉट: उपकरण कनेक्ट करना

  1. सेल्युलर डेटा चालू है या नहीं जांचें. यदि सेल्युलर डेटा बंद है, तो आपके फ़ोन पर शेयर करने के लिए इंटरनेट कनेक्शन नहीं है.
  2. सेटिंग > अधिक > टेदरिंग और पोर्टेबल हॉटस्‍पॉट पर जाएं.
  3. पोर्टेबल Wi-Fi हॉटस्‍पॉट चालू करें और फ़ोन को चार्ज करने के लिए प्लग करें. हॉटस्पॉट का उपयोग करने से वाकई में बैटरी समाप्त होती है!

    आपको स्थिति बार में दिखाई देगा, जो दर्शाता है कि आपका हॉटस्पॉट सक्रिय है.

  4. उपकरण कनेक्ट करने के लिए, उपकरण की Wi-Fi सेटिंग्स खोलें, अपने फ़ोन का हॉटस्पॉट चुनें और हॉटस्पॉट पासवर्ड दर्ज करें.

अपने हॉटस्पॉट से उपकरणों को डिस्कनेक्ट करने के लिए, पोर्टेबल Wi-Fi हॉटस्‍पॉट बंद करें. जब आप इसे वापस चालू करेंगे, तो पासवर्ड वाले उपकरण स्वचालित रूप से कनेक्ट हो सकते हैं. इसे रोकने के लिए, Wi-Fi का पासवर्ड बदलें.

Wi-Fi हॉटस्पॉट: कनेक्शन नियंत्रित करें

अपना हॉटस्पॉट सेट करते समय, एक पासवर्ड असाइन करके, आप सुनिश्चित करते हैं कि आपको बिना बताए या आपकी अनुमति के बिना आपके हॉटस्पॉट से लोग कनेक्ट नहीं कर सकते हैं.

सभी उपकरणों को डिस्कनेक्ट करने और उपयोगकर्ताओं को फिर से कनेक्ट करने से रोकने के लिए:

  1. हॉटस्पॉट बंद करें.
  2. पासवर्ड बदलें.
  3. हॉटस्पॉट का उपयोग जारी रखने के लिए इसे फिर से चालू करें.

Wi-Fi हॉटस्पॉट: पासवर्ड बदलना

  1. सेटिंग > अधिक > टेदरिंग और पोर्टेबल हॉटस्‍पॉट पर जाएं.
  2. Wi-Fi हॉटस्‍पॉट सेट करें स्पर्श करें.
  3. मौजूदा पासवर्ड देखने के लिए पासवर्ड दिखाएं चेक करें. पासवर्ड बदलने के लिए मौजूदा पासवर्ड के ऊपर टाइप करें.
नोटहालांकि आप अपने हॉटस्पॉट के लिए पासवर्ड बंद कर सकते हैं, पासवर्ड रखने से मोबाइल डेटा का अनधिकृत उपयोग नहीं होता है.

USB टेदरिंग

अपने फ़ोन का सेल्युलर डेटा और USB केबल उपयोग करके कोई उपकरण इंटरनेट से कनेक्ट करने के लिए:

  1. सेल्युलर डेटा चालू है या नहीं जांचें. यदि सेल्युलर डेटा बंद है, तो आपके फ़ोन पर शेयर करने के लिए इंटरनेट कनेक्शन नहीं है.
  2. अपना फ़ोन किसी USB केबल द्वारा अपने कंप्यूटर से कनेक्ट करें.

  3. अपने फ़ोन में, सेटिंग पर जाएं.
  4. सुनिश्चित करें कि Wi-Fi बंद है और अधिक > टेदरिंग और पोर्टेबल हॉटस्‍पॉट स्पर्श करें.
  5. कनेक्शन शुरू करने के लिए USB टेदरिंग चालू करें.

    आपको अपनी सूचनाओं में दिखाई देगा.

कनेक्शन रोकने के लिए USB टेदरिंग बंद करें, फिर अपना फ़ोन और कंप्यूटर डिस्कनेक्ट करें.

ब्लूटूथ टेदरिंग

अपने फ़ोन का सेल्युलर डेटा और Bluetooth कनेक्शन उपयोग करके कोई उपकरण इंटरनेट से कनेक्ट करने के लिए:

  1. सेल्युलर डेटा चालू है या नहीं जांचें. यदि सेल्युलर डेटा बंद है, तो आपके फ़ोन पर शेयर करने के लिए इंटरनेट कनेक्शन नहीं है.
  2. अपने फ़ोन पर Bluetooth चालू करें और अन्य उपकरणों के साथ युग्मित करें.
  3. Bluetooth के माध्यम से नेटवर्क कनेक्शन प्राप्त करने के लिए अन्य उपकरण सेट अप करें.
  4. अपने फ़ोन में, सेटिंग पर जाएं.
  5. अधिक > टेदरिंग और पोर्टेबल हॉटस्‍पॉट स्पर्श करें.
  6. कनेक्शन शुरू करने के लिए ब्लूटूथ टेदरिंग चालू करें.

    आपको अपनी सूचनाओं में दिखाई देगा.

कनेक्शन रोकने के लिए ब्लूटूथ टेदरिंग बंद करें.

कोई समस्या ठीक करना

यदि आपको समस्याएं हो रही हैं, तो ये समस्या निवारण चरण आज़माएं: