ऑन स्क्रीन कीबोर्ड का उपयोग करना

आपके पास पाठ दर्ज करने के दो विकल्प है: एक बार में एक अक्षर लिखना (एकाधिक-टच टाइपिंग) या उंगली को एक लगातार गति में (ग्लाइड टाइपिंग) उपयोग करके एक शब्द के सभी अक्षरों पर स्लाइड करें. दोनों विकल्प हमेशा उपलब्ध होते हैं; किसी भी प्रकार लिखें और जब भी चाहें दोनों के बीच स्विच करें. जैसे ही आप लिखते हैं आपका कीबोर्ड लिखना तेज़ और सही बनाने के लिए शब्दों का पूर्वानुमान लगाता है जिसमें से आप चुन सकते हैं. स्पेल चेक लिखने में होनी वाली गलती से बचाता है और आपको अपने व्यक्तिगत शब्दकोश में शब्द जोड़ने देता है.

कीबोर्ड खोलना और बंद करना

कीबोर्ड खोलने के लिए, बस किसी ऐसे क्षेत्र पर स्पर्श करें, जहां आप पाठ या संख्याएं दर्ज कर सकें.

कीबोर्ड बंद करने हेतु ताकि आप स्क्रीन के अन्य भाग देख सकें, स्पर्श करें.

युक्तियदि आपने अन्य कीबोर्ड स्थापित किए हैं, तो लिखते समय नेविगेशन बटन के आगे आपको दिखाई देगा. भिन्न कीबोर्ड पर स्विच करने के लिए स्पर्श करें.

विशेष वर्ण लिखें

किसी कुंजी से संबंधित विशेष वर्ण देखने के लिए उस कुंजी को स्पर्श करके रखें. उदाहरण के लिए:

  • अन्य विराम चिह्न देखने के लिए . को स्पर्श करके रखें.
  • é और 3 देखने के लिए e टच करके रखें.
युक्तिपीरियड के बाद रिक्ति सम्मिलित करने के लिए स्पेसबार तेज़ी से दो बार स्पर्श करें.

कैपिटलाइज़ेशन

ALL CAPS में लिखने के लिए, तूरंत दो बार टच करें, ताकि आप देख सकें. ALL CAPS बंद करने के लिए इसे एक बार ओर टच करें.

आप जो शब्द पहले ही लिख चुके हैं उसका कैपिटलाइज़ेशन बदलने के लिए:

  • पहला अक्षर कैपिटलाइज़ करने के लिए शब्द चुनें और स्पर्श करें.
  • सभी कैपिटल बनाने के लिए शब्द चुनें और दो बार स्पर्श करें.

पाठ सुधार का उपयोग करना

जब आप टाइप करते हैं, तो कुंजियों के ऊपर संभावित शब्दों की सूची देखेंगे. पाठ में डालने के लिए सूची में शब्द स्पर्श करें.

सुझाव बंद करने के लिए, स्वतः सुधार बंद करें या अन्य कीबोर्ड सेटिंग समायोजित करें:

  1. सेटिंग > भाषाएं और इनपुट > वर्चुअल कीबोर्ड पर जाएं.

  2. Google कीबोर्ड > लेख सुधार स्पर्श करें.
  3. विकल्पों को बंद या चालू करें.
युक्तिकीबोर्ड सेटिंग पर तुरंत पहुंच के लिए, कॉमा कुंजी स्पर्श करके रखें और इसे पर खींचें.

ग्लाइड टाइपिंग उपयोग करना

ग्लाइड टाइपिंग का उपयोग करते समय, आप निम्न कार्य कर सकते हैं:

  • कोई शब्द लिखें. शब्द में अपनी उँगली अक्षरों पर घुमाएँ.
  • शब्द हटाएं. शब्द या शब्दों की स्ट्रिंग चुनने के लिए से धीरे से बाएं खींचें, फिर हटाने के लिए उंगली उठाएं.
  • सामान्य शब्दों में संबंध का चिह्न डालें. अक्षरों के बीच खीचें और संबंध का चिह्न स्वचालित रूप से डाला जाता है.
  • कोई स्थान जोड़ें. स्पेस बार उपयोग करने की आवश्यकता नहीं है. बस उंगली उठाएं और अगला शब्द प्रारंभ करें.

स्पेलिंग जाँचना

वर्तनी जांच हमेशा चालू रहती है. अपने पाठ की वर्तनी जांचने के लिए:

  1. आपके द्वारा लिखना पूर्ण करने के बाद, अपने पाठ की समीक्षा करें; गलत शब्द (और शब्द जो आपके शब्दकोश में नहीं हैं) वे लाल रेखांकित हो जाते हैं.
  2. कोई रेखांकित शब्द टच करें:

    • यदि शब्द की स्पेलिंग सही है तो शब्दकोश में जोड़ें टच करें.
    • यदि शब्द की स्पेलिंग गलत है तो सुझावों की सूची से सही शब्द चुनें या हटाएं टच करें और सुधार लिखें.