Bluetooth™ के साथ कनेक्ट करना

किसी नए Bluetooth सहायक उपकरण या अन्य उपकरण के साथ कनेक्ट करने के लिए आपको इसके साथ युग्मित करना होगा. आपको प्रत्येक उपकरण के लिए केवल एक बार ऐसा करना होगा.

उपकरण से कनेक्ट होने के बाद, आप Bluetooth का उपयोग इनके लिए कर सकते है:

युक्तिBluetooth कनेक्शंस वास्तव में आपकी बैटरी समाप्त कर सकते हैं. जब आप किसी उपकरण से कनेक्ट न हों तब Bluetooth को बंद करके ऊर्जा बचाएं.

किसी Bluetooth उपकरण से युग्मित करना

  1. युग्मित करने के लिए इच्छित उपकरणों (सहायक उपकरण, कंप्यूटर, अन्य फ़ोन आदि) को Bluetooth खोज मोड पर सेट करें ताकि आपका फ़ोन उसे ढूंढ सकें. उपकरण निर्माता के निर्देश देखें.
  2. अपने फ़ोन पर, सेटिंग पर जाएं और ब्लूटूथ स्पर्श करें.
  3. Bluetooth चालू करें.

    फ़ोन द्वारा उपलब्ध उपकरणों को खोजने पर, आप देखेंगे. उपलब्ध उपकरणों की सूची रीफ़्रेश करने के लिए, > रीफ्रेश करें स्पर्श करें.

  4. कनेक्ट करने के लिए एक उपलब्ध उपकरण को स्पर्श करें.
  5. निम्न में से कोई एक कार्य करें:

    • यदि आपके फ़ोन और Bluetooth उपकरण पर युग्मन कोड दिखाई देता है, तो सुनिश्चित करें कि कोड मेल खाएं. (यदि वे मेल नहीं खाते हैं, तो अभी नहीं स्पर्श करें, आप जिस उपकरण के साथ युग्मन करना चाहते है उसके नाम की पुष्टि करें, और फिर से प्रयास करें.) उपलब्ध होने पर, फ़ोन की किन सुविधाओं पर युग्मित उपकरण पहुंच सकता है (जैसे संपर्क, फ़ोन का ऑडियो, इंटरनेट पहुंच) यह चयन करने के लिए चेक बॉक्स का उपयोग करें.
    • यदि आपका उपकरण पासकी (जैसे 0000 या 1234) दिखाता है, इसे अपने फ़ोन में दर्ज करें. यदि आप इसको दर्ज करने का स्थान नहीं देख पा रहे है, तो अपनी स्क्रीन के शीर्ष से नीचे स्वाइप करें और Bluetooth सूचना स्पर्श करें.
    • यदि आपका उपकरण पासकी नहीं दिखाता है और आपको उपकरण को युग्मित करने के लिए एक पासकी दर्ज करना होगी, उपकरण निर्माता के निर्देश देखें.
  6. अपने फ़ोन पर युग्‍म बनाएं स्पर्श करें और अन्य उपकरण पर युग्मन संकेत स्पर्श करें. यदि आप दोनों उपकरणों पर पुष्टि नहीं करते हैं, तो युग्मन विफल हो जाएगा.

    उपकरण कनेक्ट होने पर स्थिति पट्टी में दिखाई देता है.

  7. विकल्प सेट करना:

    • अपने फ़ोन पर: युग्मित उपकरण नाम के आगे, कुछ फ़ोन सुविधाओं (जैसे कि संपर्क, फ़ोन ऑडियो या इंटरनेट पहुंच) के उपयोग की अनुमति देने या अस्वीकार करने के लिए स्पर्श करें.
    • अपने युग्मित उपकरण पर: Bluetooth विकल्प ढूंढें, जहां आप फ़ाइल ट्रांस्फ़र सेटिंग सहित सेटिंग समायोजित कर सकते हैं.

    यदि आप इन सुविधाओं पर पहुंच की अनुमति नहीं देते हैं, तो हो सकता है कि आप Bluetooth के माध्यम से कार्य निष्पादित न कर पाएं.

युक्तियदि आप अपने फ़ोन पर स्क्रीन लॉक का उपयोग करते हैं, तो आप किसी युग्मित Bluetooth उपकरण के फ़ोन से कनेक्ट रहने पर अपने फ़ोन को अनलॉक रहने देना अनुमत करने के लिए उसे विश्वसनीय उपकरण के रूप में निर्धारित कर सकते हैं. जब आप डिस्कनेक्ट करते हैं या सीमा से बाहर आते हैं तो आपका फ़ोन फिर से लॉक हो जाएगा. सेटिंग > सुरक्षा > Smart Lock > विश्वस्त डिवाइस पर जाएं.

युग्मित उपकरण के लिए उपयोग सेटिंग्स समायोजित करना

युग्मित उपकरण को कुछ फ़ोन सुविधाओं (जैसे संपर्क, फ़ोन का ऑडियो या इंटरनेट पहुंच) के उपयोग की अनुमति देने के लिए, आपको पहुंच चालू करना होगी. आप ऐसा युग्मन के समय कर सकते हैं.

इन सेटिंग्स की समीक्षा करने या इन्हें समायोजित करने के लिए:

  1. सेटिंग पर जाएं और ब्लूटूथ स्पर्श करें.
  2. ब्लूटूथ चालू करें.
  3. युग्मित उपकरण के आगे, स्पर्श करें.
  4. आवश्यकता के अनुसार सुविधाएं चेक या अनचेक करें.

युग्मित उपकरण (कार, कंप्यूटर, आदि) में भी Bluetooth सेटिंग हो सकती हैं. उन्हें भी देखकर समायोजित करें. अधिक जानकारी के लिए, युग्मित उपकरण के निर्माता के निर्देश देखें.

किसी Bluetooth उपकरण के साथ पुन: कनेक्ट करना

  1. तुरंत सेटिंग खोलें और इसे चालू करने के लिए स्पर्श करें.
  2. Bluetooth उपकरण चालू करें.

    उपकरण कनेक्ट होने पर स्थिति पट्टी में दिखाई देता है.

Bluetooth बंद करें.

Bluetooth आपकी अधिक बैटरी उपयोग करता है, इसलिए जब इसका उपयोग न किया जा रहा हो, तो इसे बंद कर दें.

तुरंत सेटिंग खोलें और इसे बंद करने के लिए स्पर्श करें.

अपना फ़ोन नाम बदलें

आपके फ़ोन नाम से Bluetooth नेटवर्क में आपके फ़ोन की पहचान होती है. आप उसका नाम बदल सकते हैं.

  1. सेटिंग पर जाएं और ब्लूटूथ स्पर्श करें.
  2. सुनिश्चित करें कि ब्लूटूथ चालू है.
  3. > इस डिवाइस का नाम बदलें स्पर्श करें.

कोई समस्या ठीक करना

यदि आपको Bluetooth उपकरण में समस्याएं हो रही हैं, तो ये समस्या निवारण चरण आज़माएं.