फ़ाइलें स्थानांतरित या कंप्यूटर से कनेक्ट नहीं किया जा सकता

यदि आपको अपने फ़ोन को अपने कंप्यूटर से कनेक्ट करने के लिए किसी USB कनेक्शन का उपयोग करने में समस्याएं हो रही हैं, तो इन समस्यानिवारण चरणों को आज़माएं.

अपना कंप्यूटर जांचें

Windows कंप्यूटर

  1. यह सुनिश्चित करने के लिए कि Windows स्वचालित रूप से नए हार्डवेयर का पता लगाता है, अपने कंप्यूटर की सेटिंग की जांच करें.
  2. अपना कंप्यूटर फिर से शुरू करें.

Mac कंप्यूटर

  • जांच करें कि आपका कंप्यूटर Mac OS X 10.5 और उच्च संस्करण चला रहा है.
  • जांच करें कि आपके कंप्यूटर में Android फ़ाइल स्थानांतरण स्थापित और खुला है.
  • अपना कंप्यूटर फिर से शुरू करें.

अपना फ़ोन जांचें

  1. जांचें कि आपके फ़ोन के लिए कोई सॉफ़्टवेयर अपडेट उपलब्ध है या नहीं.
  2. अपने फ़ोन की पावर बटन को 5-7 सेंकंड या लगभग 30 सेकंड के लिए दबाकर रखें.

अपना USB कनेक्शन जांचें

  1. किसी भिन्न USB केबल का उपयोग करें. सभी USB केबल, फ़ाइलें स्थानांतरित नहीं कर सकते हैं.
  2. अपने फ़ोन पर USB पोर्ट का परीक्षण करने के लिए, अपने फ़ोन को किसी भिन्न कंप्यूटर से कनेक्ट करें.
  3. अपने कंप्यूटर पर USB पोर्ट का परीक्षण करने के लिए, अपने कंप्यूटर में एक भिन्न उपकरण कनेक्ट करें.