यदि आपका फ़ोन शुरू नहीं हो रहा, इसकी स्क्रीन काली या रिक्त है, अथवा चालू होकर तुरंत बंद हो रहा है, तो समस्या का समाधान करने के लिए इन चरणों को आज़माएं.
पावर बटन को 5-7 सेकंड तक, या अधिकतम 30 सेकंड तक दबाकर रखें.
इससे आपका फ़ोन पुनः प्रारंभ (रीबूट) होता है.
अगर आपके फ़ोन में साइन-ऑफ़-लाइफ़ इंडिकेटर है, तो फ़ोन के ऊपरी हिस्से के पास एक सफ़ेद लाइट देखें. यह बताती है कि फ़ोन चार्ज हो रहा है, लेकिन स्क्रीन को पावर देने के लिए बैटरी बहुत कम है.
यदि आपको चार्ज करने में समस्याएं हो रही हैं, तो ये समस्या निवारण चरण आज़माएं.