यदि आप व्यस्त हैं और बाधित नहीं होना चाहते हैं, तो परेशान ना करें उपयोग करें. इनकमिंग कॉल और संदेशों की सूचनाओं के लिए आप सभी ध्वनियां और कंपन मौन कर सकते हैं, केवल अलार्म्स की अनुमति दे सकते हैं या अपनी प्राथमिकताओं के आधार पर मौन कर सकते हैं.
तुरंत परेशान ना करें मोड में जाने या इससे बाहर आने के लिए:
- शुरू करने के लिए, वॉल्यूम कम बटन को
केवल अलार्म दिखने तक एकाधिक बार दबाएं. - रोकने के लिए, वॉल्यूम कम बटन दबाएं और अब समाप्त करें स्पर्श करें.
आप फ़ोन को स्वचालित रूप से परेशान ना करें मोड में स्विच होने और इससे बाहर निकलने पर भी शेड्यूल कर सकते हैं.
ध्वनि और कंपन मौन करना
- तुरंत सेटिंग खोलें और
परेशान ना करें स्पर्श करें. एक मौन स्तर चुनें:
- पूरी तरह शांत
- केवल अलार्म
- केवल प्राथमिकता आपके द्वारा प्राथमिकता के रूप में निर्धारित की जाने वाली सूचनाओं के लिए केवल ध्वनि और कंपन से चेतावनी देने हेतु (प्राथमिकता देने के लिए और सेटिंग स्पर्श करें.)
इस मोड में बने रहने का समय चुनें:
- इसे अनिश्चित समय पर रखने के लिए, जब तक आप इसे बंद नहीं कर देते स्पर्श करें.
- या कोई अवधि चुनें (अवधि बदलने के लिए - या + स्पर्श करें).
आपको इनमें से एक आइकन स्थिति बार में दिखेगा:
| आइकन | Mode |
|---|
 | पूरी तरह शांत |
 | केवल अलार्म या केवल प्राथमिकता |
अवधि समाप्त होने पर फिर से सूचनाओं की ध्वनि सुनाई देगी और कंपन होगा. यदि आपने जब तक आप इसे बंद नहीं कर देते चुना है, तो वॉल्यूम कम बटन दबाकर और अब समाप्त करें स्पर्श करके आवश्यकतानुसार ध्वनियां वापस चालू करना सुनिश्चित करें.
प्राथमिकता सूचनाएं निर्धारित करना
- सेटिंग > ध्वनि और नोटिफिकेशन पर जाएं.
- परेशान ना करें > प्राथमिकता इनकी अनुमति देती है स्पर्श करें.
विकल्पों को उनकी सूचनाओं के लिए ध्वनि चालू या बंद करने के लिए स्पर्श करें:
- रिमाइंडर
- आपके कैलेंडर के Events
- किसी भी व्यक्ति के संदेश, केवल संपर्कों के संदेश, केवल तारांकित संपर्कों के संदेश या किसी भी व्यक्ति के संदेश नहीं
- सभी के कॉल, केवल संपर्कों के कॉल, केवल तारांकित संपर्कों के कॉल या किसी भी व्यक्ति के कॉल नहीं
- बार-बार कॉल करने वाले, 15 मिनट में दूसरी बार कॉल करनेवाले समान व्यक्ति
सेट दिन और समय के दौरान स्वचालित रूप से मौन
आप अपना फ़ोन स्वचालित रूप से परेशान ना करें मोड में स्विच इन और आउट करने के लिए शेड्यूल बना सकते हैं.
- सेटिंग > ध्वनि और नोटिफिकेशन पर जाएं.
- परेशान ना करें > स्वचालित नियम स्पर्श करें.
शेड्यूल सेट करने के लिए नियम उपयोग करें:
- मौजूदा नियम का उपयोग करने के लिए, सप्ताहांत या सप्ताह की रात स्पर्श करें.
नियम चालू करें और इसके नाम, दिन, प्रारंभ और समाप्ति समय, और मौन के स्तर (केवल प्राथमिकता, केवल अलार्म, पूरी तरह शांत) को बदलने के लिए विकल्पों को समायोजित करें. - नया नियम बनाने के लिए, नियम जोड़ें स्पर्श करें. नियम का नाम लिखें, समय का नियम स्पर्श करें, उसके बाद ठीक स्पर्श करें. दिन, प्रारंभ और समाप्ति का समय, और मौन के स्तर का निर्दिष्ट करें.
अपने फ़ोन को स्वचालित रूप से मौन होने से रोकने के लिए सेटिंग > ध्वनि और नोटिफिकेशन > परेशान ना करें > स्वचालित नियम पर जाएं. नियम चुनें और इसे बंद करें या इसे हटाने के लिए
स्पर्श करें.
कैलेंडर ईवेंट के दौरान स्वचालित रूप से मौन
आपका फ़ोन कैलेंडर में निर्दिष्ट किए जाने वाले शेड्यूल किए गए सभी ईवेंट के लिए स्वचालित रूप से परेशान ना करें मोड में स्विच इन और आउट कर सकता है.
- सेटिंग > ध्वनि और नोटिफिकेशन पर जाएं.
- परेशान ना करें > स्वचालित नियम स्पर्श करें.
निम्न में से एक कार्य करें:
- कोई मौजूदा नियम उपयोग करने के लिए, उसे चालू करें.
- नया नियम बनाने के लिए, नियम जोड़ें स्पर्श करें. उसके बाद नियम का नाम लिखें, ईवेंट का नियम स्पर्श करें, और ठीक स्पर्श करें.
- उपयोग करने के लिए कैलेंडर, ईवेंट के लिए अपनी उत्तर स्थिति और मौन स्तर (केवल प्राथमिकता, केवल अलार्म, पूरी तरह शांत) चुनने के लिए विकल्प समायोजित करें.
अपने फ़ोन को स्वचालित रूप से मौन होने से रोकने के लिए, सेटिंग > ध्वनि और नोटिफिकेशन > परेशान ना करें > स्वचालित नियम पर जाएं, फिर नियम चुनें और इसे बंद करें या इसे हटाने के लिए
स्पर्श करें.