Moto के साथ हैंड्स-फ़्री हो जाएं और स्वचालित बन जाएं

Moto एप्लिकेशन आपको अपने फ़ोन का हैंड्स-फ़्री नियंत्रण देता है और दैनिक कार्यों में सहायता करता है.

शुरू करने के लिए > Moto स्पर्श करें.

सहायता

आप कहां हैं और क्या कर रहे हैं, इस आधार पर आपको स्थिति बार में सहायता सुझाव दिखाई देंगे.

बार नीचे खींचें और जब आप सो रहे हों, वाहन चला रहे हों, बैठक में हों या घर पर व्यस्त हों तब के लिए अपनी प्राथमिकताएं सेट करने के लिए सूचना को स्पर्श करें.

Moto कार्रवाई

अपना फ़ोन जेस्चर से नियंत्रित करें:

  • कॉल या अलार्म खारिज करने के लिए स्क्रीन के ऊपर अपना हाथ हिलाएं.
  • Moto ध्वनि शुरू करने के लिए फ़ोन अपने कान के पास लाएं.
  • किसी भी स्क्रीन से कैमरा खोलने के लिए कलाई दो बार तेज़ी से घुमाएं.
  • Moto प्रदर्शन सूचनाएं अपडेट करने के लिए अपने फ़ोन तक पहुंचें.

Moto ध्वनि

जब आपका फ़ोन मेज पर सुप्त अवस्था में हो, तो स्पर्श किए बिना उसे बताएं कि आप क्या करना चाहते हैं. आप इस तरह के एप्लिकेशन और सुविधाएं नियंत्रित कर सकते हैं और बहुत कुछ कर सकते हैं!

  • पाठ संदेश आदान-प्रदान - भेजें, पढ़ें, उत्तर दें
  • झटपट संदेश सेवा - भेजें, पढ़ें, उत्तर दें
  • मीडिया चलाना - चलाएं, रोकें, विराम दें, खोजें
  • नेविगेशन - बदलें, दिशा बदलें, ट्रैफ़िक, रद्द करें
  • सामाजिक नेटवर्किंग - भेजें, पढ़ें, उत्तर दें
  • ईमेल करना - भेजें, पढ़ें, उत्तर दें
  • कैमरा - चित्र लें, ज़ूम करें फ़्लैश करें
  • कॉलिंग - कॉल करें

Moto प्रदर्शन

आपकी स्क्रीन सुप्त होने पर क्या हो रहा है, देखें. सूचना आइकन धीरे-धीरे प्रकट और अदृश्य होते हैं, बहुत कम पावर उपयोग करके आपको सूचनाओं पर एक नज़र डालने देते हैं.

global-hi-in-hi-in-3309-444 2015-04-15T16:06:46