स्क्रीन स्लीप हो जाने पर सूचनाओं का पूर्वावलोकन देखना

जब आपकी स्क्रीन सुसुप्त हो जाती है, तो बैटरी-फ़्रेंडली Moto प्रदर्शन सूचनाएं फ़ेड इन और आउट होती हैं, केवल आवश्यक पिक्सेल ही प्रकाशित करती हैं और केवल वही सूचनाएं दिखाती हैं जो स्क्रीन अंतिम बार सक्रिय करने के बाद आई होती हैं. आप चुन सकते हैं कि कौन-से एप्लिकेशन सूचनाएं दिखाते हैं, रात में उन्हें सूचनाएं दिखाने या न दिखाने के लिए सेट करें और अपनी निजता नियंत्रित करने के लिए सामग्री सीमित करें.

Moto प्रदर्शन सूचनाएं नहीं दिखाई जाती हैं:

Moto प्रदर्शन सूचनाओं का प्रतिसाद दें

लॉक स्क्रीन से, आप निम्न कर सकते हैं:

  • सूचनाओं का पूर्वावलोकन देखें.आइकन स्पर्श करके रखें और फिर अन्य सूचनाओं या सारांश सूची का पूर्वावलोकन देखने के लिए उंगली अगले पर स्लाइड करें.
  • सीधे सूचना पर जाएं. उंगली को लक्ष्य की ओर ऊपर खींचें (इसके बाद अगर स्क्रीन लॉकक का उपयोग कर रहे हैं, तो पिन या पासवर्ड दर्ज करें).

  • सभी सूचनाएं देखें. अपनी उंगली नीचे खींचें (इसके बाद अगर स्क्रीन लॉकक का उपयोग कर रहे हैं, तो पिन या पासवर्ड दर्ज करें).

  • फ़िलहाल अनदेखा करें. सूचनाओं को तब तक फ़्लैश होने से रोकने के लिए जब तक अगली सूचना वितरित न हो जाए उंगली स्क्रीन के दाएं या बाएं किनारे पर खींचें.

युक्तिआप अपने फ़ोन तक पहुंचकर Moto प्रदर्शन ट्रिगर कर सकते हैं. अपनी Moto कार्रवाई सेटिंग में, आप नियंत्रित कर सकते हैं कि आपका फ़ोन इस जेस्चर को प्रतिसाद दे या नहीं.

Moto प्रदर्शन सेटिंग बदलना या उन्हें बंद करना

  1. > Moto स्पर्श करें.
  2. > प्रदर्शन स्पर्श करें.
  3. निम्न में से कुछ भी करें:

    • Moto प्रदर्शन बंद करने के लिए, बॉक्स अनचेक करें.
    • कौन-से एप्लिकेशन सूचना दिखाएंगे, यह चुनने के लिए एप्लिकेशन चुनें स्पर्श करें.
    • स्क्रीन लॉक रहने के दौरान अधिक गोपनीयता के लिए, More privacy स्पर्श करें.
  4. वह समय समायोजित करने के लिए जब सूचना वितरण बंद होगा, > सहायता > नींद स्पर्श करें.

global-hi-in-hi-in-3309-444 2015-04-15T16:06:46