सहायता से सेटिंग स्वचालित करना

जब आप वाहन चला रहे हों, आपके कैलेंडर में जोड़े गए ईवेंट के दौरान, जब आप घर पर व्यस्त हों और हैंड्स-फ़्री रहना चाहते हों और सोते समय अपनी फ़ोन सेटिंग और प्रतिसाद स्वचालित बनाने के लिए सहायता उपयोग करें.

आप सहायता गतिविधियां अपनी पसंद अनुसार अनुकूलित कर सकते हैं:

गतिविधियां सेट करें

जब आप गतिविधियां अनुकूलित करते हैं, तो आपके चयनित विकल्प, वाहन चालन गति, कैलेंडर ईवेंट, स्थान और गोपनीयता नीति में स्वीकृत जानकारी के आधार पर सहायता आपकी फ़ोन सेटिंग समायोजित करना शुरू कर देता है.

गतिविधियां अनुकूलित करने के लिए:

  1. > Moto स्पर्श करें.
  2. > सहायता स्पर्श करें.
  3. एक गतिविधि स्पर्श करें.
  4. विकल्प अनुकूलित करने के लिए मेनू और चेकबॉक्स का उपयोग करें.
  5. अधिक जानकारी या सेटअप समाप्त करने के लिए स्पर्श करें. स्वत: उत्तर अनुकूलित करने के लिए स्पर्श करें.

सहायता सेटिंग का उपयोग रोकने के लिए गतिविधि हेतु चयनित विकल्प अनचेक करें.

जब सहायता सक्रिय हो

जब सहायता आपकी फ़ोन सेटिंग समायोजित करता है, आपको स्थिति बार में अधिसूचना के साथ एक आइकन दिखाई देगा, जैसे:

वाहन चालन
घर
मीटिंग
नींद

आप क्या कर रहे हैं और आपके चयनित विकल्प कब उपयोग करने हैं यह पता लगाने के लिए सहायता सेंसर और नियमों का उपयोग करता है. हो सकता है कभी-कभी आप अस्थायी रूप से सहायता सेटिंग का उपयोग रोकना चाहें. उदाहरण के लिए यदि आप कार में सफ़र कर रहे हैं या सार्वजनिक यातायात में सवारी कर रहे हैं, तो सहायता वाहन चालन का पता लगा लेता है लेकिन ये पता नहीं लगा सकता कि कौन वाहन चला रहा है.

गतिविधि के लिए अस्थायी रूप से सेटिंग उपयोग रोकने के लिए:

  1. सूचना देखने के लिए स्थिति बार को नीचे स्वाइप करें.
  2. आप गतिविधि नहीं कर रहे हैं, यह बताने के लिए अभी नहीं स्पर्श करें. (यदि आपको यह विकल्प दिखाई न दे तो दो उंगलियों से सूचना नीचे खींचें.) जब आप अगली बार गतिविधि शुरू करेंगे सेटिंग फिर से शुरू होगी.

सूचना से गतिविधि की सेटिंग बदलने के लिए इसे स्पर्श करें.

global-hi-in-hi-in-3309-444 2015-04-15T16:06:46