हानिकारक ऐप से सुरक्षा

अपना फ़ोन स्कैन करें

Play Protect आपके फ़ोन को संभावित हानिकारक ऐप की जांच करने के लिए स्वचालित रूप से स्कैन करके सुरक्षित रखने में सहायता करता है.

यदि Play Protect को संभावित हानिकारक ऐप मिलता है, तो यह ऐप का चलना रोक देता है और आपको चेतावनी देता है ताकि आप इसकी स्थापना रद्द कर सकें.

परिणाम देखने या फिर से स्कैन करने के लिए:

  1. Play Store ऐप खोलें.
  2. > मेरे ऐप्लिकेशन और गेम स्पर्श करें.
  3. निम्न में से कोई एक कार्य करें:

    • हाल ही के स्कैन के परिणाम देखने के लिए, के आगे के संदेश को देखें.
    • अपना फ़ोन फिर से स्कैन करने के लिए, स्पर्श करें.

यदि आपका फ़ोन धीमा लगे

यदि आपने अपने फ़ोन को इस बात की पुष्टि करने के लिए स्कैन कर लिया है कि इसमें कोई संभावित हानिकारक एप नहीं हैं, लेकिन फिर भी आपका फ़ोन धीमा लगे, तो इन समस्यानिवारण चरणों को आज़माएं.