स्क्रीन लॉक का प्रकार बदलना

आपका फ़ोन स्लीप में जाने पर उसे अनलॉक करने के लिए आवश्यक सुरक्षा का प्रकार बदलने के लिए:

  1. सेटिंग > सुरक्षा पर जाएं.
  2. स्‍क्रीन लॉक को स्पर्श करें और इच्छित लॉक प्रकार का चयन करें:

    • कोई नहीं: स्क्रीन लॉक्स को बंद कर देता है.
    • स्लाइड: अवांछित डायलिंग रोकता है लेकिन फ़ोन को सुरक्षित नहीं करता. स्पर्श करें और पर खींचें. यदि आप किसी विश्‍वसनीय Bluetooth उपकरण का उपयोग करना चा‍हते हैं तो इसे न चुनें.

    • NFC Unlock: अनलॉक करने के लिए अपना उपकरण Motorola Skip क्लिप या स्टिकर पर टैप करें.
    • फेस अनलॉक: चेहरे की पहचान का उपयोग करता है. यदि आपका फ़ोन आपके चेहरे को नहीं पहचानता है, तो आप अपना बैकअप प्रतिमान या पिन दर्ज कर सकते हैं.
    • आकार: ग्रिड पर कोई प्रतिमान आरेखित करें.
    • पिन: कोई चार से सोलह अंकों वाला सांख्‍यिक कोड दर्ज करें.
    • पासवर्ड: पासवर्ड हेतु चार से सोलह वर्ण, अंक, या प्रतीक दर्ज करें.

आप विश्वसनीय Bluetooth उपकरण भी निर्धारित कर सकते हैं, जो इससे कनेक्टेड होने पर फ़ोन अनलॉक रखने की अनुमति देता है.

अपना पिन, पासवर्ड या प्रतिमान छुपाएं

अपनी स्क्रीन अनलॉक करते समय आप पासवर्ड छुपा सकते हैं ताकि कोई दूसरा इसे देख न सके.

  1. सेटिंग > सुरक्षा पर जाएं.
  2. पैटर्न दिखाई दे या पासवर्ड दृश्यमान बनाएं बंद करें.

अपना स्क्रीन लॉक भूल जाने पर

यदि आप अपना स्क्रीन लॉक भूल गए हैं और आपने Motorola ID सेट किया है, तो किसी कंप्यूटर से motorola.com/support पर जाएं और अपना स्क्रीन लॉक रीसेट करने के लिए फ़ोन गुम हो जाने संबंधी सुविधाओं का उपयोग करें.

यदि आपका फ़ोन Google खाते का उपयोग कर रहा है, तो आप किसी कंप्यूटर से google.com/android/devicemanager पर जाकर भी अपना स्क्रीन लॉक रीसेट सर सकते हैं.

global-hi-in-hi-in-3213-444 2015-04-14T14:59:42