सुरक्षा के बारे में
अपना फ़ोन सुरक्षित रखने के लिए, इसके सुप्त होने पर स्क्रीन लॉक उपयोग करें:
- अनलॉक करने हेतु चेहरे की पहचान, प्रतिमान, पिन, या पासवर्ड के विकल्पों में से चुनें.
- आप लॉक स्क्रीन से सूचनाओं तथा त्वरित सेटिंग तक पहुंच सकते हैं, कॉल शुरू कर सकते हैं और कैमरा लॉन्च कर सकते हैं.
- आप किसी लॉक्ड फ़ोन पर आपातकालीन कॉल्स कर सकते हैं. कोई लॉक्ड फ़ोन भी रिंग तो करता ही है; आपको उत्तर देने हेतु उसे अनलॉक करने की आवश्यकता नहीं होती है.
- यदि आप अपना प्रतिमान, पिन, या पासवर्ड भूल जाते हैं, तो अपने कैरियर से संपर्क करें.
आप विजेट और अपनी संपर्क जानकारी जोड़ कर लॉक स्क्रीन अनुकूलित कर सकते हैं.
अतिरिक्त सुरक्षा के लिए, आप यह भी कर सकते हैं:
- यदि आप किसी सुरक्षित नेटवर्क की फ़ाइलों पर पहुंचना चाहते हैं, तो वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क से कनेक्ट करें.
- अपना फ़ोन एन्क्रिप्ट करें. एन्क्रिप्शन खाते, एप्लिकेशन और फ़ाइलें सुरक्षित रखता है, ताकि फ़ोन चोरी हो जाने पर अन्य लोग उन तक न पहुंच सकें.