वर्चुअल निजी नेटवर्क से कनेक्ट करना

VPN आपको सुरक्षित नेटवर्क (जैसे कि फ़ायरवॉल के साथ कार्यालय के नेटवर्क) पर फ़ाइलों पर पहुंच प्राप्त करने देता है. VPN सेटिंग्स और किसी भी अतिरिक्त एप्लिकेशन या आवश्यकताओं के लिए अपने नेटवर्क व्यवस्थापक से संपर्क करें.

VPN कनेक्शन सेट करने के लिए:

  1. सेटिंग पर जाएं.
  2. वायरलेस और नेटवर्क के अंतर्गत, अधिक को स्पर्श करें.
  3. VPN को स्पर्श करें. यदि संकेत दिया जाए, तो स्क्रीन लॉक PIN या पासवर्ड सेट करें.
  4. को स्पर्श करें.
  5. VPN का प्रकार चुनें और नेटवर्क व्यवस्थापक से प्राप्त हुई सेटिंग दर्ज करें.
  6. सहेजें को स्पर्श करें.

नेटवर्क को VPN सूची में संग्रहीत किया जाता है ताकि जब आपको कनेक्ट करने की आवश्यकता हो तो आप उसका चयन कर सकें.

VPN से हमेशा कनेक्ट रहने के लिए, > हमेशा-चालू VPN को स्पर्श करें.

global-hi-in-hi-in-3213-444 2015-04-14T14:59:42