अपने फ़ोन के बारे में जानने के लिए, यहां मुख्य बातें दी गई हैं. (इसके बारे में जानने के लिए किसी एक पर टैप करें, फिर यहां वापस आने के लिए 



इन सामान्य कार्यों के बारे में जानने के लिए, नीचे किसी एक पर टैप करें:
यदि आप कोई भिन्न निर्देशों के बारे में जानना चाहते हैं, तो इस पेज के शीर्ष पर स्थित 
आपके फ़ोन में कई मज़ेदार और उपयोगी ऐप्स आते हैं, लेकिन आप अपनी जीवन शैली के हिसाब से ऐप्स स्थापित करके कर इसकी असल पावर का लाभ ले सकते हैं. 
आप अपना फ़ोन अपने साथ रखते हैं और दुर्घटनाएं हो जाती हैं; कई बार फ़ोन गुम हो जाता है. तो थोड़ी सुरक्षा सेट अप करें, ताकि अपने फ़ोन से अलग होने पर आप बेचैन न हों.
कोई स्क्रीन लॉक सेटअप करें. आपकी संवेदनशील जानकारी को सुरक्षित रखने में यह आपका रक्षा करने का पहला प्रयास है. नंबर्स, आकार, शब्दों को प्राथमिकता दें? आपके फ़ोन को अनलॉक करने के लिए आवश्यक पिन, पैटर्न या पासवर्ड सेट करें. तरीका जानें.
स्क्रीन लॉक आपको तुंरत किसी कॉल का उत्तर देने या अपने कैमरे तक पहुंचने से नहीं रोकता.
अपनी खुद की जानकारी प्रदर्शित करें. आप बड़ी होशियारी से अपनी लॉक स्क्रीन पर अपनी कुछ संपर्क जानकारी के साथ “कृपया लौटा दें” संदेश भी दिखा सकते हैं, ताकि फ़ोन गुम हो जाने पर वह जिसे भी मिले, वह व्यक्ति उसे आपको लौटा सके. तरीका जानें.
गुम हुए फ़ोन की सुविधाएं सक्षम करें. यदि आपको कभी भी अपने फ़ोन का दूरस्थ रूप से पता लगाने और उसे लॉक करने या उसका डेटा मिटाने की ज़रूरत हो, तो अपनी दिमागी शान्ति के लिए Find Hub देखें.
आपका वॉलपेपर बदलना संभवतः आपका पहला कस्टमाइज़ेशन है, लेकिन उसी तक रुके नहीं, आगे बढ़ें. रंग, फ़ॉन्ट, रिंगटोन कस्टमाइज़ करने के लिए सेटिंग > वैयक्तिकृत करें पर जाएं. और अपने दूसरे सेटिंग देखें, जहां आप अपनी कीबोर्ड वरियताएं सेट कर सकते हैं, डिवाइस युग्मित कर सकते हैं, इसके साथ ही और भी बहुत कुछ कर सकते हैं. यह आपके फ़ोन को आपकी आवश्यकताओं के अनुकूल बनाते समय उसकी कई क्षमताएं जानने का श्रेष्ठ तरीका है.
अधिकांश ऐप्स में आप ऐप-विशिष्ट सेटिंग्स के लिए 


अपने डेटा के उपयोग के बारे में समझें. अपने डेटा के उपयोग पर नज़र बनाए रखें और इसके अधिकतम उपयोग करने के तरीके के बारे में जानें. देखें कि कौन से ऐप्स सबसे अधिक डेटा का उपयोग कर रहे हैं और उनकी सेटिंग्स समायोजित करें. यदि आपका फ़ोन बहुत अधिक डेटा का उपयोग कर रहा है, तो आप खातों को स्वतः-सिंक करना भी रोक सकते हैं.
सेल्युलर डेटा संरक्षित करने के लिए Wi-Fi उपयोग करें. जब आप किसी Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्ट करते हैं, तो आपका डेटा आपके वाहक के नेटवर्क का उपयोग करने के बजाए उस नेटवर्क कनेक्शन का उपयोग करने लगेगा, ताकि ज़रूरत पड़ने पर आपके लिए सेलुलर डेटा बचा रहे. Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्ट करने का तरीका जानें.
फ़ोन की जानकारी का पता लगाएं. अपना फ़ोन नंबर, डिवाइस का नाम और अन्य जानकारी ढूंढने के लिए सेटिंग > फ़ोन के बारे में पर जाएं.
अपने फ़ोन को बताएं कि क्या करना है.ध्वनि आदेशों के ज़रिए बिना हाथ लगाए अपने फ़ोन का उपयोग करें. उससे रास्ता बताने के लिए कहें, वाहन चलाते समय सुनते जाएं कि वह आपको मार्ग की जानकारी कैसे देता है--यदि आप वाहन चलाते समय रास्ता भटक जाते हैं तो यह आपको फिर से सही रास्ते पर ले आता है. उसे अलार्म सेट करने, वेब पर जानकारी खोजने और कॉल्स करने के लिए कहें.
कभी भी फ़ोटो लेने का मौका न चूकें. सीधे अपनी लॉक स्क्रीन से स्वचालित रूप से कैमरा खोलें. बस अपने फ़ोन को दो बारट्विस्ट करें. आप स्वचालित रूप से आपके फ़ोटो और वीडियो का आपके Google खाते से या Play स्टोर से उपलब्ध अन्य फ़ोटो शेयरिंग ऐप्स से बैक अप ले सकते हैं.
Wi-Fi हॉटस्पॉट. जिन उपकरणों (जैसे कि, कोई लैपटॉप या टैबलेट) को इंटरनेट तक पहुंच की आवश्यकता है, उन तक अपना इंटरनेट कनेक्शन शेयर करने के लिए आप अपने फ़ोन को एक Wi-Fi हॉटस्पॉट के रूप में उपयोग कर सकते हैं.
फ़ोन रीबूट करें. अवांछित स्थिति में, जैसे कि आपका फ़ोन प्रतिक्रिया नहीं देता है, अटक जाता है, रिक्त या काली स्क्रीन दिखाई देती है या पावर बटन दबाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देता है, तो आप इसे रीबूट कर सकते हैं. 7 - 10 सेकंड तक पावर बटन को दबाकर रखें. फ़ोन सामान्य रूप से फिर से शुरू हो जाएगा.