वेबसाइट ब्राउज़ करना

इंटरनेट पर पहुंच प्राप्त करने के लिए आपका फ़ोन आपके वाहक के सेल्युलर नेटवर्क या Wi‑Fi नेटवर्क से कनेक्ट होता है. अपने सेल्युलर प्लान का डेटा शुल्क बचाने के लिए, किसी Wi‑Fi कनेक्शन का उपयोग करें.

किसी वेब साइट पर जाएं

  1. > Chrome स्पर्श करें.
  2. शीर्ष पर पट्टी स्पर्श करके और पता लिखकर किसी साइट पर जाएं.
  3. किसी वेब पृष्‍ठ पर:

    • उस पृष्‍ठ पर टेक्स्ट खोजने के लिए, > पृष्ठ में ढूंढें स्पर्श करें.
    • कोई लिंक खोलने के लिए उसे स्पर्श करें.
    • किसी नए टैब में लिंक खोलने के लिए विकल्प देखने हेतु और किसी लिंक की प्रतिलिपि बनाने और साझा करने के लिए, लिंक स्पर्श करके रखें.

अधिक जानने के लिए, Chrome खोलें और > मदद और फ़ीडबैक स्पर्श करें.

ब्राउज़र टैब का उपयोग करना

Chrome ऐप में:

  • टैब्स स्विच करने के लिए, स्विचर आइकन स्पर्श करें.
  • एक नया टैब खोलने के लिए, स्विचर आइकन स्पर्श करें, फिर स्पर्श करें.

डिफ़ॉल्ट ब्राउज़र बदलना

आप Play Store से अन्य ब्राउज़र डाउनलोड कर सकते हैं. कोई एक ब्राउज़र स्थापित करने के बाद, आप उसे अपना डिफ़ॉल्ट ब्राउज़र बना सकते हैं.

  1. सेटिंग > ऐप्स" पर जाएं.
  2. > डिफ़ॉल्‍ट ऐप्‍स > ब्राउज़र ऐप स्पर्श करें.
  3. ऐप उपयोग करने के लिए उसे स्पर्श करें.