अपने कैलेंडर के साथ अपने फ़ोन पर आगामी ईवेंट का ट्रैक रखें और स्वचालित अनुस्मारक प्राप्त करें. Google कैलेंडर आपको अपने सभी ईवेंट एक ही स्थान पर सहेजने देता है, जो सुरक्षित, सिंक किया गया और अपने खाते में साइन इन किए जाने पर किसी भी वेब-सक्षम उपकरण या कंप्यूटर से पहुंच योग्य है.
आप निम्न कार्य कर सकते हैं:
आपके इनकमिंग Gmail संदेशों के आधार पर आपका कैलेंडर स्वचालित रूप से नए ईवेंट बना सकता है. उदाहरण के लिए यदि आप रेस्टोरेंट आरक्षण करते हैं या फ़्लाइट बुक करते हैं, तो ये ईवेंट स्वचालित रूप से आपके कैलेंडर पर दिखाई देंगे; आपको इन्हें जोड़ने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी.
यदि आपने Google खाते में एकाधिक कैलेंडर बनाए या आपके फ़ोन पर एकाधिक Google खाते हैं, तो आप नियंत्रित कर सकते हैं कि कौन-से ईवेंट आपके फ़ोन के साथ सिंक किए जाएं.