फ़ोन शरीर पर होने पर अनलॉक रखें

हाथ में पकड़े होने या पॉकेट या हैंडबैग में ले जाते समय आप फ़ोन अनलॉक रख सकते हैं. बस एक बार अनलॉक करें और जब तक आप इसे नीचे नहीं रखते (या मैन्युअल रूप से लॉक नहीं करते) यह अनलॉक रहता है.

  1. सुनिश्चित करें कि आपने स्क्रीन लॉक सेट किया है.
  2. सेटिंग पर जाएं.
  3. सुरक्षा > Smart Lock स्पर्श करें.

    यदि आपको Smart Lock नहीं दिखाई दे रहा, तो निम्न आज़माएं:

    • Google Play सेवाएं अपडेट करें. अपनी होम स्क्रीन पर Google खोज विजेट में “Google Play सेवाएं” खोजें, फिर ऐप खोलने के लिए उसे स्पर्श करें.
    • सेटिंग > सुरक्षा > ट्रस्ट एजेंट पर जाएं और Smart Lock सक्षम करें.
  4. अपना फ़ोन अनलॉक करें, फिर पहनने पर पहचान स्पर्श करें.
  5. इसे चालू करें.