विजेट, शॉर्टकट या फ़ोल्डर निकालना

जोड़ना भी आसान, निकालना भी आसान. अपनी होम स्क्रीन पर जोड़े गए कोई भी आइटम निकालने के लिए:

  1. उसे तब तक स्पर्श करके रखें जब तक कंपन न हो.
  2. उसे खींचकर स्क्रीन के शीर्ष पर स्थित निकालें पर ले जाएं.

आप Google खोज बॉक्स नहीं हटा सकते. अपनी होम स्क्रीन के लिए बिल्कुल नया उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस चुनने हेतु, अन्य लॉन्चर डाउनलोड करें.