Android में स्वागत है! आपने अपने संपर्क और डेटा स्थानांतरित कर लिए हैं, है न? तो चलिए आपके पुराने iPhone और आपके नए फ़ोन के बीच अंतरों के बारे में बात करें.
अलविदा Apple App Store, नमस्ते Google Play Store. Play Store अब आपका डिफ़ॉल्ट एप्लिकेशन स्टोर है. एप्लिकेशन iPhone और Android से संगत नहीं हैं. हालांकि कई डेवलपर अपने एप्लिकेशन के iPhone और Android संस्करण बनाते हैं; यदि एप्लिकेशन आपका डेटा ऑनलाइन संग्रहीत करता है, तो आप थोड़ी-सी मेहनत करके स्विच कर सकते हैं. बस Play Store से Android संस्करण डाउनलोड करें और लॉग इन करें.
आपके पुराने iPhone पर होम स्क्रीन एकदम बाईं ओर थी. अब, आप एक होम स्क्रीन के साथ शुरुआत करते हैं और आवश्यकता होने पर दाईं ओर और पृष्ठ भी जोड़ सकते हैं.
आपका पुराना फ़ोन होम स्क्रीन पर सभी ऐप दिखाता था. आप नए फ़ोन पर आसान पहुंच के लिए होम स्क्रीन पर अपने सर्वाधिक महत्वपूर्ण ऐप के शॉर्टकट्स रख सकते हैं. या अपनी पूरी सूची
स्पर्श करके ढूंढें. इससे होम स्क्रीन पर विजेटों के लिए जगह बन जाती है, जिससे नया होम स्क्रीन अधिक सजीव दिखाई देता है.
Android और iPhone दोनों में एप्लिकेशन आइकन होते हैं, लेकिन Android में विजेट भी होते हैं. विजेट होम स्क्रीन पर छोटे एप्लिकेशन जैसे होते हैं जो इंट्रैक्टिव होते हैं या आपके लिए जानकारी स्ट्रीम करते हैं. उदाहरण के लिए विजेट मौसम की जानकारी या आगामी कैलेंडर ईवेंट के बारे में बता सकते हैं.
आपके पुराने iPhone की तरह आपको स्क्रीन के शीर्ष पर सूचनाएं दिखेंगी, जिन्हें आप समीक्षा के लिए नीचे स्वाइप कर सकते हैं. लेकिन अपने नए फ़ोन पर आप इन्हें खारिज करने के लिए बाएं या दाएं स्वाइप कर सकते हैं. साथ ही एक उंगली के बजाय दो उंगलियों से नीचे खींचें और आपको हवाई जहाज़ मोड, Wi-Fi और कई अन्य महत्वपूर्ण सेटिंग्स के लिए चालू/बंद टॉगल्स मिलेंगे.
Google के साथ क्लाउड संग्रहण के लिए आपका Google खाता महत्वपूर्ण है. यदि आपने अपने संपर्क अपने फ़ोन पर माइग्रेट किए हैं, तो आप उन्हें किसी भी उपकरण या कंप्यूटर से Gmail में लॉग इन करके देख सकते हैं. आपके Google खाते में कैलेंडर और डिस्क जैसे एप्लिकेशन शामिल हैं जो आपको अन्य लोगों के साथ कार्य करने देते हैं. और इसमें ऐसे एप्लिकेशन हैं, जो आपको अपने Google खाते से लॉग इन करने पर खेलने भी देते हैं – किसी भी उपकरण से आपके फ़ोटो, वीडियो, संगीत पर पहुंच प्राप्त करने देते हैं. अपनी iTunes लाइब्रेरी अपलोड करने के लिए Google Play - संगीत का उपयोग करें.
अपनी आवाज़ या अपनी उंगलियों से खोजें. खोज विकल्प सचमुच असीमित हैं. आपका फ़ोन नेविगेट, अनुवाद, परिकलन और मूवी शो का समय बताने के साथ-साथ और बहुत कुछ कर सकता है.