फ़ोन संग्रहण प्रबंधित करना

स्कैन करके स्थान खाली करना

डाउनलोड और उपयोग नहीं किए गए ऐप जैसे पुराने और अप्रयुक्त आइटम निकालने हेतु अपना फ़ोन स्कैन करने के लिए:

  1. फ़ाइलें ऐप खोलें.
  2. > मिटाएं पर टैप करें.

    जांचने और जगह खाली करने के लिए आइटम की श्रेणियों हेतु आपको सुझाव देखाई देंगे.

  3. सुझावों पर टैप करें और स्थापना रद्द करने, ले जाने या आइटम हटाने के लिए स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.

जगह खाली करने के लिए यदि आपको सुझाव नहीं दिखाई दे रहे हैं, तो इस पर दिए गए सुझाव जाचें:

  1. फ़ाइलें ऐप खोलें.
  2. > सेटिंग पर टैप करें.
  3. सूचनाएं पर टैप करें और जब आप पाना चाहें, तब चालू करें.

मैन्युअल रूप से स्थान खाली करना

स्थान खाली करने के लिए:

  1. फ़ाइलें ऐप खोलें.
  2. उस प्रकार का आइटम देखने के लिए, कैटेगरी (ऐप, इमेज, वीडियो वगैरह) पर टैप करें.
  3. निम्न में से कोई एक कार्य करें:

    • ऐप की स्थापना रद्द करने के लिए, ऐप के नाम पर टैप करें, फिर अनइंस्टॉल करें पर टैप करें.
    • किसी ऐप का कैश साफ़ करने के लिए, ऐप के नाम पर टैप करें, फिर मेमोरी और कैश > कैश साफ़ करें पर टैप करें.
    • किसी ऐप से जुड़ा अपना डेटा साफ़ करने के लिए, ऐप के नाम पर टैप करें, फिर मेमोरी और कैश > मेमोरी खाली करें पर टैप करें.
    • मीडिया या अन्य फ़ाइलें हटाने के मकसद से एक या ज़्यादा आइटम चुनने के लिए स्पर्श करके रखें, फिर पर टैप करें.

फ़ोटो और वीडियो का स्वचालित रूप से निकालना शेड्यूल करना

यदि आप अपने फ़ोटो और वीडियो का स्वचालित रूप से बैकअप लेते हैं, तो आप 30, 60, या 90 दिनों बाद अपने फ़ोन के आंतरिक संग्रहण से कॉपी स्वचालित रूप से निकाल सकते हैं.

  1. सेटिंग > संग्रहण पर जाएं.
  2. अगर आपने SD कार्ड स्थापित किया हुआ है, तो > यह डिवाइस पर टैप करें.
  3. स्टोरेज प्रबंधक टैप करें और इसे चालू करें .
  4. फ़ोटो और वीडियो निकालें पर टैप करें और अवधि चुनें.

यदि आप अपने SD कार्ड पर फ़ोटो या वीडियो संग्रहीत करते हैं, तो यह उन्हें नहीं हटाता है.