संपर्क साझा करना

संपर्क शेयर करने के तरीके

आप किसी व्यक्ति को नाम कार्ड फ़ाइल (.vcf) भेजकर उसके साथ एक या सभी संपर्क शेयर कर सकते हैं.

आप किसी पाठ संदेश अनुलग्नक के रूप में भी किसी संपर्क की जानकारी शेयर कर सकते हैं.

या दो फ़ोन को आपस में एक-दूसरे से स्पर्श कराकर NFC से संपर्क जानकारी बीम कर सकते हैं.

एक या कुछ संपर्क शेयर करना

  1. संपर्क ऐप को खोलें.
  2. कोई नाम चुनने के लिए उसे टच करके रखें, फिर अधिक चुनने के लिए अन्य को टैप करें.
  3. पर टैप करें.
  4. शेयर करने का तरीका चुनें.

नाम कार्ड फ़ाइल प्राप्त करना

  1. जब कोई व्यक्ति आपको नाम कार्ड फ़ाइल भेजता है, तो आप एक फ़ाइल ट्रांसफ़र सूचना देखेंगे. सूचना पर टैप करें और फ़ाइल ट्रांसफ़र को स्वीकार करें.
  2. नाम कार्ड फ़ाइल (.vcf) खोलने के लिए उस पर टैप करें और व्यक्ति को अपने संपर्कों में जोड़ें.