स्क्रीन लॉक का प्रकार बदलना

आपका फ़ोन स्लीप में जाने पर उसे अनलॉक करने के लिए आवश्यक सुरक्षा का प्रकार बदलने के लिए:

  1. सेटिंग > सुरक्षा पर जाएं.

  2. स्‍क्रीन लॉक को स्पर्श करें और इच्छित लॉक प्रकार का चयन करें:

    • कोई नहीं: स्क्रीन लॉक्स को बंद कर देता है.
    • स्लाइड: अवांछित डायलिंग रोकता है लेकिन फ़ोन को सुरक्षित नहीं करता. स्पर्श करें और पर खींचें. यदि आप कोई विश्‍वसनीय Bluetooth उपकरण का उपयोग करना चा‍हते हैं तो इसे न चुनें.

    • आकार: किसी ग्रिड पर कोई प्रतिमान बनाता है. यदि आप पाँच बार ग़लत प्रतिमान दर्ज करते हैं, तो आप फ़ोन को अनलॉक करने के लिए अपना Google खाता ईमेल और पासवर्ड दर्ज कर सकते हैं.
    • पिन: कोई चार से सोलह अंकों वाला सांख्‍यिक कोड दर्ज करें.
    • पासवर्ड: पासवर्ड हेतु चार से सोलह वर्ण, अंक, या प्रतीक दर्ज करें.

global-hi-in-hi-in-3338-44 2014-05-14T15:28:35