फ़ोटो लेना, शेयर करना और मुद्रित करना

पलों के गुज़र जाने से पहले उन्हें कैद करें. आपका कैमरा कम-प्रकाश वाली स्थितियों में भी अधिक स्पष्ट, अधिक विस्तृत, और अधिक आकर्षक फ़ोटो के लिए अधिक प्रकाश को अंदर आने देता है. और जब आप शूट करने के लिए तैयार हों, तो अपना शॉट कैप्चर करने के लिए व्यूफ़ाइंडर स्क्रीन पर कहीं भी स्पर्श करें.

कोई फ़ोटो लेना

  1. > कैमरा स्पर्श करें.

    युक्तिलॉक स्क्रीन से कैमरा खोलने के लिए, स्पर्श करें और उसे बाईं ओर खीचें.
  2. कैमरा सेटिंग बदलने के लिए, व्यूफ़ाइंडर को दाईं ओर स्वाइप करें और विकल्पों तक पहुंचने के लिए सेटिंग व्हील को स्लाइड करें. सेटिंग बंद करने के लिए, बाईं ओर स्वाइप करें.
  3. अपने विषय को फ़्रेम करें:

    • ज़ूम करने के लिए, व्यूफ़ाइंडर को ऊपर और नीचे खींचें.
    • फ़ोकस का स्थान बदलने के लिए, स्क्रीन को उस स्थान पर स्पर्श करें, जहां आप फ़ोकस करना चाहते हैं. (आपको कैमरा सेटिंग में पहले चालू करना आवश्यक है.)
  4. फ़ोटो कैप्चर करने के लिए व्यूफ़ाइंडर पर कहीं भी स्पर्श करें. लगातार शूट करने के लिए, स्पर्श करें और दबाए रखें; आपके कैप्चर की गणना शटर पर की जाती है.
युक्तियदि फ़ोटो धुंधली दिखाई देती है, तो लैंस को किसी नरम, साफ़ कपड़े से पोंछें और फ़ोटो दोबारा लें.

आपके फ़ोटो गैलरी में सहेजे गए हैं. कैप्चर किए गए फ़ोटो और वीडियो देखने के लिए व्यूफ़ाइंडर बाएं स्वाइप करें.

किसी खुली हुई छवि या वीडियो से गैलरी पर वापस जाने के लिए स्क्रीन स्पर्श करें, फिर स्पर्श करें.होम स्क्रीन से गैलरी खोलने के लिए > गैलरी स्पर्श करें.

अपनी हाल-ही में ली गई फ़ोटो शेयर करना

  1. व्यूफ़ाइंडर स्क्रीन को बाईं ओर स्वाइप करें और फ़ोटो को शेयर करने के लिए स्पर्श करें.
  2. को स्पर्श करें.
  3. शेयर करने के अपने इच्छित तरीके का चयन करें.

सभी फ़ोटो पूर्ण रिज़ॉल्यूशन में लिए जाते हैं. जब आप किसी फ़ोटो को पाठ संदेश में अनुलग्न करते हैं, तो फ़ाइल का आकार स्वतः कम हो जाता है.

आप USB केबल का उपयोग करके अपने कंप्यूटर पर फ़ोटो को कॉपी भी कर सकते हैं. या, आसपास के मित्रों को त्वरित रूप से फ़ोटो और वीडियो भेजने के लिए Droid Zap का उपयोग करें. Play Store

फ़ोटो मुद्रित करना

कोई फ़ोटो प्रिंटर में भेजने के लिए या कोई PDF बनाने के लिए:

  1. फ़ोटो खोलें.
  2. इसे स्पर्श करें, फिर > प्रिंट स्पर्श करें.

global-hi-in-hi-in-3338-44 2014-05-14T15:28:35