SD कार्ड प्रबंधित करें

आंतरिक संग्रहण से मौजूदा मीडिया SD कार्ड पर स्थानांतरित करें

  1. सेटिंग पर जाएं और संग्रहण को स्पर्श करें.
  2. मीडिया स्थानांतरित करें स्पर्श करें.
  3. स्थानांतरित किए जाने वाले वांछित मीडिया प्रकारों के बॉक्स में चिह्न लगाएं (चित्र, मूवी, संगीत).
  4. ले जाएं स्पर्श करें.
युक्तिआप कैमरे को सभी नए फ़ोटो और वीडियो SD कार्ड में संग्रहीत करने के लिए सेट कर सकते हैं.

SD कार्ड निकालें

  1. सेटिंग पर जाएं और संग्रहण को स्पर्श करें.
  2. SD कार्ड अनमाउंट करें स्पर्श करें. अब आप सुरक्षित ढंग से फ़ोन के पिछला कवर हटाकर कार्ड बाहर निकाल सकते हैं.

SD कार्ड मिटाएं

  1. सेटिंग पर जाएं और संग्रहण को स्पर्श करें.
  2. SD कार्ड मिटाएं स्पर्श करें.
  3. अपने PIN या पासवर्ड की पुष्टि करें.
  4. सब कुछ मिटाएं स्पर्श करें.

global-hi-in-hi-in-3338-44 2014-05-14T15:28:35