फ़ोटो और वीडियो का हाइलाइट रील बनाएं

गैलरी एप्लिकेशन स्वचालित रूप से किसी ईवेंट के आपके श्रेष्ठ चित्र और वीडियो क्लिप एक हाइलाइट रील में संयोजित करता है जिसे आप सहेज सकते हैं, अनुकूलित कर सकते हैं और मित्रों के साथ शेयर कर सकते हैं. यदि आप ईवेंट दिनांक संयोजित करना चाहते हैं या आपके पास इतने हाइलाइट नहीं हैं जिससे गैलरी स्वचालित रूप से हाइलाइट रील बना सके तो आप मैन्युअल रूप से भी हाइलाइट रील बना सकते हैं.

अपने फ़ोटो और वीडियो जियो-टैग के साथ टैग करने से हाइलाइट रील के लिए गैलरी को आपके फ़ोटो बेहतर तरीके से व्यवस्थित करने में सहायता मिलती है.

हाइलाइट रील सहेजें और शेयर करें

  1. > गैलरी स्पर्श करें.
  2. > हाइलाइट स्पर्श करें.
  3. निम्न में से कोई एक करें:

    • एक दिनांक से हाइलाइट रील बनाएं. ईवेंट दिनांक स्पर्श करें. पर्याप्त फ़ोटो और वीडियो होने पर, गैलरी स्वचालित रूप से हाइलाइट रील बनाता है और ईवेंट दिनांक फ़ोल्डर के शीर्ष पर पूर्वावलोकन चलाता है; पूर्वावलोकन स्पर्श करें या इसे खोलने के लिए स्पर्श करें. पर्याप्त सामग्री न होने पर, मैन्युअल रूप से बनाने के लिए स्पर्श करें.
    • एकाधिक दिनांक से हाइलाइट रील बनाएं. ईवेंट दिनांक फ़ोल्डर चुनने के लिए उन्हें स्पर्श करके रखें. फिर स्पर्श करें.
  4. शीर्षक दें.
  5. अधिक विकल्प स्पर्श करें और निम्न में से कोई भी एक कार्य करें:

    • फ़िल्म की लंबाई बदलने के लिए स्पर्श करें.
    • कौन-से फ़ोटो और वीडियो क्लिप शामिल होते हैं यह बदलने के लिए स्पर्श करें.
    • ऑडियो विकल्प (जैसे गीत चयन, वीडियो-क्लिप ऑडियो का उपयोग या आवाज़ निकालने के लिए) बदलने के लिए स्पर्श करें.
  6. हाइलाइट रील सहेजें स्पर्श करें.
  7. गुणवत्ता चुनें और फिर सहेजें स्पर्श करें.
  8. तुरंत शेयर करने के लिए साझा करें स्पर्श करें. बाद में शेयर करने के लिए गैलरी में इसका थंबनेल स्पर्श करें और स्पर्श करें.

हाइलाइट रील हटाना

  1. > गैलरी स्पर्श करें.
  2. हाइलाइट रील ढूंढ़ें और इसका थंबनेल स्पर्श करें.
  3. स्पर्श करें.

global-hi-in-hi-in-3309-444 2015-04-15T16:06:46