जब आपने अपना फ़ोन सेटअप किया था, तो आपने उसे एक Google खाते के साथ संबद्ध किया था. यदि इससे पहले आपके पास कोई Google खाता नहीं था, तो यह आपके द्वारा अपने फ़ोन के लिए सेटअप किए जाने वाले पासवर्ड से बढ़कर है.
Google खाते से आप अपनी व्यक्तिगत जानकारी और फ़ाइलें संगठित कर सकते हैं और किसी भी कंप्यूटर अथवा मोबाइल उपकरण द्वारा उन तक पहुँच सकते हैं:
आपका Google खाता इन एप्लिकेशन और सेवाओं तक पहुँच प्रदान करता है:
| Chrome | वेब ब्राउज़ करें. किसी भी डिवाइस से अपने ब्राउज़र बुकमार्क तक पहुंचें और अपने कंप्यूटर या Android उपकरण के साथ टैब सिंक करें. | |
| Gmail | अपने फ़ोन या कंप्यूटर से अपने ईमेल की रचना करें, उसे भेजें, देखें या खोजें. | |
| सूचना अपडेट प्राप्त करने के लिए Google Now खोलें. | ||
| Google Play - संगीत | USB द्वारा अपने कंप्यूटर से अपने संगीत स्थानांतरित करें या संगीत के लिए Play Store ख़रीदें. प्लेलिस्ट बनाएँ, कहीं भी सुनें. | |
| Google सेटिंग | स्थान सेटिंग, वेब इतिहास सहित Google एप्लिकेशन से संबंधित कोई भी सेटिंग समायोजित करें. | |
| Google+ | इस सामाजिक नेटवर्क पर केवल सही लोगों के साथ सामग्री साझा करें और अपने निजी एल्बम में स्वचालित रूप से फ़ोटो अपलोड करें. | |
| Hangouts | वीडियो या पाठ का उपयोग करके अपने मित्रों के साथ वार्तालाप में शामिल हों. | |
| Play - पुस्तक | Play Store से पुस्तकें पढ़ें और डाउनलोड करें. | |
| Play Movies & TV | Play Store से तुरंत देखने के लिए मूवीज़ और टीवी शो प्राप्त करें. | |
| Play Newsstand | ताज़ा खबरें प्राप्त करें और Play Store की पत्रिकाओं की सदस्यता लें. | |
| Play Store | अपने फ़ोन के लिए एप्लिकेशन के साथ-साथ पुस्तकें, पत्रिकाएँ, संगीत और मूवीज़ प्राप्त करें तथा अपने कंप्यूटर या किसी भी Android उपकरण से उन तक पहुँचें. | |
| Play गेम्स | बेहतरीन गेम खोज़ें, अपने Google+ मित्रों के साथ खेलें, अपनी उपलब्धियाँ ट्रैक करें और अपने स्कोर की दूसरों से तुलना करें. | |
| Quickoffice | Microsoft Office दस्तावेज़ बनाएं और संपादित करें. | |
| YouTube | वेब पर वीडियो ढूंढें, देखें और अपलोड करें. | |
| अनुवाद | दूसरी भाषा में अनुवाद के लिए बोलें, हाथ से लिखें, या शब्द लिखें. | |
| कैलेंडर | अपने इनकमिंग ईवेंट का ट्रैक रखें, अपने फ़ोन पर स्वचालित अनुस्मारक प्राप्त करें और कैलेंडर साझा करके दूसरे लोगों के साथ समन्वय स्थापित करें. | |
| डिस्क | Google के क्लाउड पर अपनी फ़ाइलें संग्रीत और सिंक्रनाइज़ करें, फिर ऐसे किसी भी स्थान से उन तक पहुंचें जहां आपके पास इंटरनेट हो. स्प्रेडशीट, दस्तावेज़ और प्रस्तुतिकरण बनाएं और साझा करें. |
इन एप्लिकेशन के बारे में अधिक जानने के लिए, कोई एप्लिकेशन खोलें और
> सहायता स्पर्श करें.
global-hi-in-hi-in-3263-44 2014-10-15T11:59:34