संपर्क जोड़ना

स्वचालित रूप से संपर्क जोड़ना

जब आप अपने फ़ोन में कोई खाता जोड़ते हैं, तो उस खाते के संपर्क, आपके फ़ोन पर अपने आप उपलब्ध हो जाते हैं.

संपर्क ऐप के साथ संपर्क जोड़ना

  1. संपर्क ऐप को खोलें.
  2. पर टैप करें.
  3. यदि आप एक से अधिक खाते का उपयोग कर रहे हैं, तो आपके नए संपर्क के साथ सिंक्रनाइज़ किया जाने वाला खाता सबसे ऊपर दिखाई देता है. खातों को बदलने के लिए, पर टैप करें.
  4. नाम और विवरण लिखने के लिए टेक्स्ट बॉक्स पर टैप करें. आप जितनी चाहे अधिक या कम जानकारी जोड़ सकते हैं.

    युक्तियाँ
    • कोई फ़ोटो जोड़ने के लिए पर टैप करें. आपने जो फ़ोटो सेव की है उसे चुनें या कोई फ़ोटो लें और उसे क्रॉप करें.
    • आप उस संपर्क से आने वाले कॉल के लिए कस्टम रिंगटोन असाइन कर सकते हैं.
    • अगर आपके फ़ोन पर कई खाते हैं, और आप नए संपर्कों के लिए डिफ़ॉल्ट खाता बदलना चाहते हैं, तो संपर्क ऐप में अपने प्रोफ़ाइल आइकन > > नए संपर्कों के लिए डिफ़ॉल्ट खाता पर टैप करें.
  5. सहेजें पर टैप करें.

पाठ संदेश से संपर्क जोड़ना

किसी असाइन नहीं किए गए नंबर से कोई पाठ संदेश प्राप्त होने पर आप आसानी से एक नया संपर्क बना सकते हैं या मौजूदा संपर्क के लिए एक नया नंबर जोड़ सकते हैं.

  1. संदेश ऐप को खोलें.
  2. संदेश सूची में, नंबर को स्पर्श करके रखें, फिर > संपर्क जोड़ें पर टैप करें.
  3. पर टैप करें.
  4. निम्न में से एक कार्य करें:

    • किसी मौजूदा संपर्क में जोड़ने के लिए, खोज फ़ील्ड में संपर्क का नाम लिखना शुरू करें और फिर उसका चयन करें.
    • कोई नया संपर्क सेट करने के लिए, नया संपर्क बनाएं पर टैप करें और संपर्क विवरण जोड़ें.
  5. या सहेजें पर टैप करें.

संपर्कों को जोड़ने के अन्य तरीकें