विश्वसनीय स्थानों पर अनलॉक करना

विश्वसनीय स्थान सेट अप करें

जब आप किसी परिचित या विश्वसनीय स्थानों (जैसे घर या कार्यालय) पर हों, तब अपने फ़ोन को बार-बार अनलॉक करने से बचने के लिए Smart Lock का उपयोग करें. यदि आप चाहें तो अभी भी विश्वसनीय स्थानों पर अपना फ़ोन मैन्युअल रूप से लॉक कर सकते हैं.

  1. सुनिश्चित करें कि आपने निम्न किया है:

  2. सेटिंग पर जाएं.
  3. सुरक्षा > Smart Lock पर टैप करें.

    यदि आपको Smart Lock नहीं दिखाई दे रहा, तो निम्न आज़माएं:

    • Google Play सेवाएं अपडेट करें. अपनी होम स्क्रीन पर Google खोज विजेट में “Google Play सेवाएं” खोजें, फिर ऐप को खोलने के लिए उस पर टैप करें.
    • सेटिंग > सुरक्षा > ट्रस्ट एजेंट पर जाएं और Smart Lock सक्षम करें.
  4. अपना फ़ोन अनलॉक करें, फिर भरोसेमंद जगहें पर टैप करें.
  5. अपने स्थान सेट अप करें:

    • यदि आपने Maps में घर या कार्यस्थल के स्थान जोड़े हैं, तो आवश्यक होने पर स्थान के नाम पर टैप करें और उसे चालू करें.
    • कोई स्थान जोड़ने के लिए विश्वसनीय जगह जोड़ें पर टैप करें. अपने वर्तमान स्थान को जोड़ने के लिए उसे वेरिफ़ाई करें या पर टैप करें, जोड़ा जाने वाला पता लिखें, फिर यह स्थान चुनें पर टैप करें.

फ़ोन मैन्युअल रूप से लॉक करें

जब आप किसी विश्वसनीय स्थान पर हों तब अपने फ़ोन को लॉक करने के लिए, पर टैप करें. फ़ोन तब तक लॉक रहेगा जब तक कि आप उसे अगली बार मैन्युअल रूप से अनलॉक नहीं करते.

विश्वसनीय स्थान निकालें

  1. सेटिंग पर जाएं.
  2. सुरक्षा > Smart Lock पर टैप करें.
  3. अपना फ़ोन अनलॉक करें, फिर भरोसेमंद जगहें पर टैप करें.
  4. स्थान को अपने विश्वसनीय स्थानों की सूची से निकालें:

    • Maps में आपके घर या कार्यस्थल के स्थानों के लिए, स्थान के नाम को बंद पर टॉगल करने के लिए उस पर टैप करें. पते को पूरी तरह से निकालने के लिए, आपको उसे Maps में निकालना होगा.
    • आपके द्वारा जोड़े गए कस्टम स्थानों के लिए, स्थान के नाम पर टैप करें, फिर पर टैप करें.