ऐप को खोलें, बंद करें, स्विच करें

ऐप चालू और बंद करें

कोई ऐप खोलने के लिए, होम स्क्रीन पर इसके आइकन पर टैप करें या एप्लिकेशन ट्रे खोलने के लिए, अपनी होम स्क्रीन के निचले हिस्से से ऊपर की ओर स्वाइप करें, फिर ऐप पर टैप करें.

कोई ऐप छोड़ने और अपनी होम स्क्रीन पर जाने के लिए, बस स्क्रीन के निचले भाग से ऊपर की ओर स्वाइप करें.

आपको ऐप बंद करने की आवश्यकता नहीं है. Android, ऐप द्वारा उपयोग की जाने वाली मेमोरी और बैटरी को प्रबंधित करता है, जिससे आपको ऐप को खुला छोड़ने के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं होती.

किसी ऐप को बंद करने के लिए, स्क्रीन के निचले भाग से ऊपर की ओर खींचें, होल्ड करें, फिर छोड़ दें. अपने हाल के ऐप में, ऐप पर ऊपर की ओर स्वाइप करें.

सभी ऐप बंद करने के लिए, स्क्रीन के निचले हिस्से से ऊपर की ओर खींचें, होल्ड करें, फिर छोड़ दें. अपने हाल ही के ऐप में, सूची की शुरुआत दिखाई दे जाने तक दाईं ओर स्वाइप करें, फिर सभी को हटाएं पर टैप करें.

खुले ऐप के बीच स्विच करें

  1. हाल ही में उपयोग किए गए ऐप के बीच स्विच करने के लिए, स्क्रीन के निचले भाग पर बाएं या दाएं स्वाइप करें.

    आपके हाल ही के ऐप्स की सूची देखने के लिए, स्क्रीने के निचले भाग से ऊपर की ओर खींचें, होल्ड करें, इसके बाद उसे छोड़ दें.

  2. हाल के ऐप की सूची में:

    • और ऐप देखने के लिए, बाएं या दाएं स्वाइप करें.
    • किसी ऐप पर स्विच करने के लिए, सूची में से उस पर टैप करें.

ऐप का उपयोग करके सहायता प्राप्त करें

इस सहायता को खोजने के लिए, इस पेज के सबसे ऊपर मौजूद पर टैप करें और कीवर्ड (जैसे “संपर्क जोड़ें”) लिखें.

यदि आप जो ढूंढ रहे हैं, वह आपको दिखाई नहीं देता है, तो विशिष्ट रूप से ऐप से संबंधी सहायता देखें:

  1. ऐप खोलें.
  2. या पर टैप करें.
  3. सहायता या सेटिंग > सहायता देखें.