Daydream सेटअप करना

जब आपका फ़ोन किसी डॉक या चार्जर पर निष्क्रिय हो, तो Daydream स्क्रीनसेवर द्वारा इसे अपने चित्र दिखाने या डेस्क घड़ी या बहुत कुछ दिखाने के लिए किसी फ़ोटो फ़्रेम में बदलें. अधिक विकल्पों के लिए Play Store से एप्लिकेशन डाउनलोड करें.

Daydream प्रारंभ करना

  1. सेटिंग > प्रदर्शन पर जाएं.
  2. Daydream स्पर्श और चालू करें.
  3. उपयोग किया जाने वाला Daydream चुनने के लिए, उसके नाम को स्पर्श करें. अधिक विकल्प सेट करने के लिए, नाम के आगे स्थित को स्पर्श करें और उसे चुनें.
  4. अपने चयन का पूर्वावलोकन करने के लिए अब प्रारंभ क स्पर्श करें. Daydream सेटिंग पर वापस जाने के लिए स्क्रीन पर कहीं भी स्पर्श करें (आवश्यक होने पर अनलॉक करें).

    युक्तियदि आप किसी सहभागी चयन जैसे फ़ोटो तालिका का पूर्वावलोकन कर रहे हों, तो Daydream सेटिंग पर वापस लौटने के लिए को स्पर्श करें. यदि आपको आइकन दिखाई न दे, तो (स्क्रीन के निचले बाएं कोने में मौजूद) को स्पर्श करें.
  5. कब Daydream उपयोग करना है चुनने के लिए (डॉक किया गया होने पर, चार्जिंग के समय या और किसी समय), DAYDREAM कब करेंं स्पर्श करें.

Daydream आपके द्वारा अपने फ़ोन को किसी डॉक या चार्जर से कनेक्ट करने पर स्वतः-ही तब प्रारंभ हो जाएगा, जब स्क्रीन स्लीप होना प्रारंभ करेगी.

Daydream को किसी भी समय प्रारंभ करने के लिए, Daydream सेटिंग स्क्रीन खोलें और अब प्रारंभ क को स्पर्श करें.

Daydream रोकना

होम या लॉक स्क्रीन पर वापस लौटने के लिए, अपने फ़ोन को हिलाएं. यदि आप अपने फ़ोन को डॉक किया गया रखना चाहते हैं, तो किसी भी नेविगेशन कुंजी को स्पर्श करें.

Daydream बंद करना

  1. सेटिंग > प्रदर्शन पर जाएं.
  2. Daydream स्पर्श करें और बंद करें.

स्क्रीनसेवर जोड़ना

एप्लिकेशन के लिए Play Store में “Daydream” खोजें, जो आपको अधिक Daydream स्क्रीनसेवर प्रदान करते हैं.

आप द्वारा कोई ऐप स्थापित करने के बाद, आपको अपनी Daydream सूची में नया विकल्प दिखाई देगा.

global-hi-in-hi-in-3213-444 2015-04-14T14:59:42