फ़ोन सूचनाएं और संदेश अपने कंप्यूटर पर प्राप्त करें

कभी-कभी संदेश अपने कंप्यूटर पर प्राप्त करना अधिक सुविधाजनक होता है, जैसे किसी बैठक के दौरान, जब आपका फ़ोन किसी दूसरे कमरे में चार्ज हो रहा हो, जब आपका फ़ोन आपके बैग में हो या आप उसे गलती से घर छोड़ आए हों. Motorola Connect Chrome एक्सटेंशन आपको पाठ संदेश भेजने और प्राप्त करने देता है, पाठ से फ़ोन कॉल का उत्तर देने देता है और इनकमिंग और छूटे कॉल की सूचनाएं देखने देता है--वो भी अपने कंप्यूटर से. Windows, Mac OS और Chromebook के लिए Google Chrome ब्राउज़र Chrome एक्सटेंशन का समर्थन करता है.

Motorola Connect Chrome एक्सटेंशन स्थापित करना

  1. फ़ोन पर सेटिंग > Motorola Connect पर जाएं.
  2. स्क्रीन पर दिखाए जाने वाले निर्देशों का पालन करें. आपके द्वारा Motorola Connect उपयोग करने के अनुबंध पर स्पर्श करने के बाद Motorola आपके कंप्यूटर पर Chrome ब्राउज़र एक्सटेंशन (और Chrome ब्राउज़र) स्थापित करने के लिए सरल निर्देशों वाला एक ईमेल भेजता है.
  3. अपने कंप्यूटर पर, ईमेल खोलें और अपने कंप्यूटर पर उत्पादों को डाउनलोड तथा स्थापित करने के लिए निर्देशों का पालन करें.
  4. शुरू करने के लिए ऑनस्क्रीन निर्देशों का पालन करें.

आपके द्वारा Chrome एक्सटेंशन स्थापित करने के बाद, Chrome के कोने में Motorola Connect खुलता है. Motorola Connect विंडो से, एक्सटेंशन का उपयोग करने के तरीके जानने के लिए > सहायता क्लिक करें.

global-hi-in-hi-in-3213-444 2015-04-14T14:59:42