संग्रहण विकल्पों के बारे में

एप्लिकेशन आपके फ़ोन के आंतरिक संग्रहण में संग्रहीत किए जाते हैं. ठीक वहीं, आपके द्वारा ईमेल या इंटरनेट से डाउनलोड की गई फ़ाइलें भी संग्रहीत की जाती हैं. आप आंतरिक संग्रहण में फ़ोटो, वीडियो और संगीत संग्रहीत कर सकते हैं. या, इंटरनेट के ज़रिये अपनी फ़ाइलों तक कहीं से भी पहुंचने के लिए, उन्हें किसी क्लाउड सेवा में संग्रहीत करें.

आंतरिक संग्रहण

आप अपने फ़ोन पर फ़ोटो, वीडियो, संगीत और अन्य फ़ाइलें संग्रहीत कर सकते हैं.

इसके लाभ इस प्रकार हैं:

  • अपनी फ़ाइलों पर त्वरित पहुंच
  • इंटरनेट कनेक्शन आवश्यक नहीं होता - इसमें मोबाइल डेटा या Wi-Fi का उपयोग नहीं होता
  • गोपनीयता पर अधिक नियंत्रण

USB केबल का उपयोग कर फ़ाइलों को फ़ोन की मेमोरी में ले जाया जा सकता है या कंप्यूटर में स्थानांतरित किया जा सकता है.

क्लाउड संग्रहण

यदि आप घूमते-फिरते फ़ोटो, वीडियो और संगीत जैसी चीज़ों तक पहुंचना और उन्हें शेयर करना चाहते हैं, तो क्लाउड आपके लिए फ़ाइलें संग्रहीत करने के बेजोड़ ठिकाने हैं.

इसके लाभ इस प्रकार हैं:

  • आप इंटरनेट कनेक्शन युक्त किसी भी कंप्यूटर या मोबाइल उपकरण से अपनी फ़ाइलों तक पहुंच सकते हैं - इसमें मोबाइल डेटा या Wi-Fi का उपयोग होता है
  • फ़ाइल सिंक्रनाइज़ेशन - आपको एकाधिक संग्रहण स्थानों में अनेक संस्करणों का ट्रैक रखने की ज़रूरत नहीं पड़ती.
  • फ़ोटोज़ और वीडियो के बैकअप के लिए आदर्श

क्लाउड संग्रहण प्रदाता आमतौर पर नि:शुल्क संग्रहण प्रदान करते हैं जिसे आपके नि:शुल्क-संग्रहण सीमा तक पहुंच जाने पर देय सदस्यता के साथ विस्तृत किया जा सकता है. या नई फ़ाइलों के लिए स्थान बनाने के लिए आपको जिन फ़ाइलों की आवश्यकता नहीं है उन्हें निकालकर आप रिक्त संग्रहण को प्रबंधित कर सकते हैं.

एप्लिकेशन जैसे कि Google+ स्वचालित अपलोड के साथ आपको आसानी से मीडिया का बैक अप लेने की सुविधा देते हैं. Google+ उपयोगकर्ता फ़ोटो और वीडियो के कैप्चर किए जाने पर निजी फ़ोल्डर में अपलोड किए जाने के लिए स्वचालित बैकअप समक्ष कर सकते हैं.

global-hi-in-hi-in-3213-444 2015-04-14T14:59:42