ड्राइव करते समय फ़ोन हैंड्स-फ़्री का उपयोग करना

जब आप वाहन चला रहे हों, तो Assist को स्वचालित रूप से आपका फ़ोन हैंड्स-फ़्री मोड में स्विच करने दें.

जब आपका ध्यान सड़क पर होगा तब आपका फ़ोन निम्न कार्य करेगा:

सेट अप करने के लिए:

  1. > Assist स्पर्श करें.
  2. वाहन चालन स्पर्श करें.
  3. मुझसे बात करें जांचें.
  4. स्पर्श करें और विकल्प चुनें. अपने तुरंत उत्तर को अनुकूलित करने के लिए स्पर्श करें.

आप वाहन चला रहे हैं या नहीं, यह पता लगाने के लिए Assist आपके उपकरण के एक्सेलेरोमीटर और स्थान डेटा का उपयोग करता है. यदि आप यात्री हैं या किसी बस या ट्रेन में हैं, तो आप सूचना देख सकते हैं और मैं गाड़ी नहीं चला रहा/रही हूं स्पर्श कर सकते हैं. आपके द्वारा अगली बार वाहन चलाने पर, आपकी सेटिंग दुबारा आरंभ होती है.

यदि आपका फ़ोन किसी Bluetooth उपकरण से कनेक्टेड है, तो Assist, Bluetooth उपकरण को इनकमिंग कॉल हैंडल करने देता है. इस स्थिति में, यदि आपका Bluetooth उपकरण इस सुविधा का समर्थन करता है, तो आप इनकमिंग कॉल उद्घोषित करने के लिए उसका उपयोग कर सकते हैं.

आवाज़ गुणवत्ता बेहतर बनाएं

ऊंची आवाज़ में पढ़े जाने की श्रेष्ठ ध्वनि गुणवत्ता हेतु, > Bluetooth उपयोग करने पर ऑडियो समस्याएं आ रही हैं?  स्पर्श करें और भिन्न ऑडियो चैनल चुनें.

ध्वनि द्वारा उत्तर दें

जब आपको कोई कॉल या पाठ संदेश प्राप्त होता है, तो Assist इसके आगमन और प्रेषक की घोषणा करता है और आपको इसे ज़ोर से सुनने के लिए आमंत्रित करता है. सुनने के लिए ऑडियो निर्देशों का अनुसरण करें, और फिर केवल अपनी आवाज़ से पाठ संदेश लिख और भेजकर उत्तर दें.

दूरी और कार के अंदर की आवाज़ का स्तर प्रदर्शन को प्रभावित करता है. बेहतर प्रदर्शन के लिए:

  • कार डॉक या आसपास के कप होल्डर का उपयोग करें.
  • बोलें!

global-hi-in-hi-in-3213-444 2015-04-14T14:59:42