फ़ोल्डर जोड़ना
होम स्क्रीन पर फ़ोल्डर में समूहीकृत करके एप्लिकेशनों पर तुरंत पहुंच प्राप्त करें: गेमिंग के लिए एक, उत्पादकता के लिए एक, मीडिया के लिए एक. आप होम स्क्रीन के नीचे स्थित पसंदीदा ट्रे में भी फ़ोल्डर उपयोग कर सकते हैं.
फ़ोल्डर बनाने के लिए:
- होम स्क्रीन पर एप्लिकेशन शॉर्टकट स्पर्श करके रखें.
उन्हें एक साथ समूहीकृत करने के लिए एक को दूसरे पर खीचें, फिर इनके चारों ओर वृत्त बनने पर छोड़ें:

इसके बाद आप:
- और एप्स जोड़ सकते हैं. अपनी होम स्क्रीन या एप ट्रे से एप चिह्न खींचकर वृत्त पर डालें.
- फ़ोल्डर के किसी एप का उपयोग कर सकते हैं. फ़ोल्डर खोलें और एप के चिह्न को स्पर्श करें.
- फ़ोल्डर का नाम दे सकते हैं. फ़ोल्डर खोलें, फिर उसके नाम को स्पर्श करें और कोई नया नाम लिखें.
- फ़ोल्डर से कोई एप निकाल सकते हैं. फ़ोल्डर खोलें और एप चिह्न को होम स्क्रीन पर खींचकर लाएं, या उसे निकालें पर खींचकर लाएं.
- फ़ोल्डर हटा सकते हैं. फ़ोल्डर को स्पर्श करके रखें, और फिर उसे खींचकर निकालें पर डालें.