NFC से सामग्री साझा करना या प्राप्त करना

NFC उन स्रोतों के साथ साझा करना आसान बनाता है जिन पर आप विश्वास करते हैं, वो भी बहुत सारी जानकारी लिखे बिना या खाता कॉन्फ़िगरेशन की मेहनत के बिना.

उपकरणों के बीच सामग्री साझा करना

उपकरणों को एक-साथ स्पर्श करके एक फ़ोन से अन्य उपकरण में सामग्री साझा करें या बीम करें (सामान्यतः एक के पीछे एक). इससे पहले कि आप शुरू करें, सुनिश्चित करें कि दोनों उपकरण अनलॉक हैं, NFC का समर्थन करते हैं और उनका NFC और Android Beam चालू है.

  1. वह स्क्रीन खोलें जिसमें वह चीज़ है जिसे आप साझा करना चाहते हैं, जैसे कोई फ़ोटो, वेब पृष्ठ, वीडियो, मैप या संपर्क.
  2. अपने फ़ोन का पिछला हिस्सा दूसरे फ़ोन के पिछले हिस्से से मिलाएँ.

    जब उपकरण कनेक्ट हो जाते हैं, तो वे कंपन करते हैं और आपको अपने फ़ोन पर बीम करने के लिए स्पर्श करें दिखाई देता है.

  3. सामग्री साझा करने के लिए अपनी स्क्रीन स्पर्श करें.

पोस्टर और साइन पर NFC टैग पढ़ें

NFC टैग से वेब लिंक, ई-कूपन, विवरणिका, मैप आदि प्राप्त करें. NFC-सक्षम सहायक उपकरणों, पोस्टर, साइन और स्टोर प्रदर्शनों पर NFC लोगो देखें. लोगो के टैग की जानकारी प्राप्त करने के लिए बस अपने फ़ोन का पिछला हिस्सा उससे 2 सेमी के भीतर स्पर्श करें.

global-hi-in-hi-in-3213-444 2015-04-14T14:59:42