आप एक या एकाधिक प्राप्तकर्ताओं को पाठ या मल्टीमीडिया संदेश भेज सकते हैं. एकाधिक प्राप्तकर्ताओं को उनके उत्तर समूह के साथ शेयर करने देने के लिए समूह संदेश सेवा का उपयोग करें या व्यक्तिगत वार्तालाप में एकाधिक-प्राप्तकर्ता संदेशों में उत्तर प्राप्त करने के लिए समूह संदेश सेवा बंद करें.
SMS (लघु संदेश सेवा) संदेशों में केवल पाठ होता है. एक पाठ संदेश में 160 वर्ण हो सकते हैं; जब आप इस सीमा के करीब पहुंचते हैं तो एक काउंटर दिखाई देता है. यदि आप उससे अधिक लिखते हैं, तो आपका संदेश SMS संदेशों की एक श्रृंखला के रूप में भेजा जाता है.
आप एक ही SMS संदेश अनेक लोगों को भेज सकते हैं और उनके उत्तर समूह को नहीं, बल्कि अलग-अलग बातचीत थ्रेड को भेजे जाते हैं (बशर्ते आप और आपके प्राप्तकर्ताओं ने समूह संदेश सेवा सक्षम न की हो).
अधिकांश वाहकों के पाठ संदेश सेवा प्लान में SMS संदेशों की सुविधा शामिल होती है और ये मोबाइल डेटा का उपयोग नहीं करते.
MMS (मल्टीमीडिया संदेश सेवा) संदेशों में पाठ की कोई सीमा नहीं है, साथ ही फ़ोटो, चित्र का स्लाइड शो, वीडियो या ध्वनि फ़ाइल भी शामिल हो सकती है.
समूह संदेश सेवा का उपयोग करके आप केवल पाठ या पाठ और मीडिया वाला एक ही MMS संदेश एकाधिक लोगों को भेज सकते हैं और उनके उत्तर समूह वार्तालाप थ्रेड में शामिल समूह के हर सदस्य को भेजे जाते हैं.
MMS संदेश मोबाइल डेटा का उपयोग करते हैं और उनके लिए आपके पास मोबाइल डेटा प्लान होना आवश्यक है या आपको भुगतान-प्रति-उपयोग के आधार पर भुगतान करना होगा.
समूह संदेश सेवा की मदद से एकाधिक लोग समूह वार्तालाप में हिस्सा ले सकते हैं. समूह वार्तालाप थ्रेड में, प्राप्तकर्ताओं के सभी उत्तर सभी प्राप्तकर्ताओं को भेजे जाते हैं.
भले ही आपका एक ही संदेश अनेक प्राप्तकर्ताओं को भेजा जाता है, फिर भी आपसे प्राप्त होने वाले हर संदेश का शुल्क लिया जाता है. समूह संदेश सेवा:
यदि आप समूह वार्तालाप में उत्तर प्राप्त नहीं करना चाहते हैं, तो आप संदेश सेवा एप्लिकेशन में समूह संदेश सेवा बंद कर सकते हैं.
global-hi-in-hi-in-3213-444 2015-04-14T14:59:42