ईमेल सेट करें

यदि आप Gmail का उपयोग करते हैं, तो अपने Google खाते के साथ Gmail ऐप का उपयोग करें. अन्य प्रकार के ईमेल खातों, जैसे वेब-आधारित ईमेल सेवाओं, ईमेल प्रदाताओं या कॉर्पोरेट Microsoft Exchange खातों के लिए, आप ईमेल ऐप का उपयोग करते हैं.

आप एकाधिक ईमेल खाते सेट अप करके किसी एक खाते के संदेश देखने या एकाधिक खातों का संयुक्त दृश्य देखने के लिए ईमेल ऐप का उपयोग कर सकते हैं.

व्यक्तिगत ईमेल सेट अप करें

  1. > ईमेल को स्पर्श करें.
  2. अपना ईमेल पता, पासवर्ड और खाता विकल्प दर्ज करने के लिए ऑनस्क्रीन निर्देशों का पालन करें.
युक्तिअतिरिक्त ईमेल खाते सेट करने के लिए ईमेल खोलें और > सेटिंग > खाता जोड़ें स्पर्श करें.

अधिकांश ईमेल खातों के मामले में, आपको बस इतना ही करना होगा. लेकिन, यदि ऐसा करने से सफलता नहीं मिलती, तो यह जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको अपने ईमेल प्रदाता से संपर्क करना होगा:

  • सर्वर का प्रकार (POP या IMAP)
  • इनकमिंग और आउटगोइंग सर्वर का पता और पोर्ट नंबर
  • इनकमिंग और आउटगोइंग सर्वर के लिए सुरक्षा प्रकार और प्रमाणपत्र स्वीकृति

फिर, अपना खाता सेट अप करते समय मैन्‍युअल सेटअप स्पर्श करें.

कॉर्पोरेट ईमेल खाते सेट करना

यदि आप अपने कार्यालय के कंप्यूटर पर Microsoft Office Outlook का उपयोग करते हैं, तो आपका फ़ोन आपके ईमेल, कैलेंडर ईवेंट और संपर्कों को Microsoft Exchange server के साथ सिंक्रनाइज़ कर सकता है. शुरू करने से पहले, आपको अपनी कंपनी के IT विभाग से निम्न जानकारी की आवश्यकता होगी:

  • ईमेल पता
  • ईमेल पासवर्ड
  • डोमेन नाम
  • उपयोगकर्ता नाम
  • सर्वर नाम
  • सुरक्षा प्रकार/SSL सेटिंग
  • क्लाइंट प्रमाणपत्र की आवश्यकता

कॉर्पोरेट ईमेल सेट अप करने के लिए:

  1. > ईमेल को स्पर्श करें.
  2. अपना ईमेल पता और पासवर्ड दर्ज करें और मैन्‍युअल सेटअप स्पर्श करें.

    युक्तिअतिरिक्त ईमेल खाते सेट करने के लिए > सेटिंग > खाता जोड़ें स्पर्श करें.
  3. Exchange को स्पर्श करें.
  4. सर्वर सेटिंग दर्ज करें या उसकी समीक्षा करें तथा संपादित करें और अगला स्पर्श करें.
  5. खाता सिंक्रनाइज़ करने के विकल्पों की समीक्षा करें और अगला स्पर्श करें.
  6. खाते के लिए एक नाम लिखकर अगला स्पर्श करें.

एक इनबॉक्स में एकाधिक खाते देखें

अपना इनबॉक्स दृश्य बदलने के लिए, ईमेल खाता नाम के आगे स्थित को स्पर्श करें और कोई एकल खाता या संयुक्त दृश्य चुनें.

global-hi-in-hi-in-3213-444 2015-04-14T14:59:42